Skip to main content

ताजा खबर

BAN vs AFG: खतरनाक टक्कर होने से बाल-बाल बचे रहमानुल्लाह गुरबाज और राशिद खान, वायरल हुई वीडियो

Afghanistan vs Bangladesh, 3rd ODI (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश और अफगानिस्तान (BAN vs AFG) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज 11 नवंबर, सोमवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

मेजबान अफगान टीम नियमित अंतराल पर बांग्लादेश के बल्लेबाजों को आउट करने में सफल रही। हालांकि, मेहदी हसन मिराज और महमुदुल्लाह ने विपक्षी टीम को परेशान करने के लिए साझेदारी बनाने की कोशिश की। तो वहीं बांग्लादेश की पारी दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि मुकाबले में सिंगल रन को बचाने के लिए राशिद खान तेजी से दौड़ लगाते हैं, लेकिन इस दौरान गेंद को पकड़ने के लिए विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज भी दम भरते हैं। राशिद गेंद को रोक लेते हैं, लेकिन इस दौरान उनके पीछे मूमेंटम की वजह से आ रहे गुरबाज टकराने से बाल-बाल बचते हैं। लेकिन इस दौरान गुरबाज के पैर से राशिद की टोपी उतर जाती है।

देखें इस विचित्र घटना की वीडियो

Hats off, Rashid Khan! 🎩🤣#AFGvBANonFanCode pic.twitter.com/qJBsFoq4Lt

— FanCode (@FanCode) November 11, 2024

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को दिया 245 रनों का टारगेट

तो वहीं मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 244 रन बनाए हैं। टीम के लिए कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 66 रनों की कप्तानी पारी खेली, तो अनुभवी ऑलराउंडर महमूदुल्लाह (98) शतक जड़ने से मात्र दो रन दूर रह गए।

दूसरी ओर, अफगान टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अजमतुल्लाह उमरजई को सर्वाधिक 4 विकेट मिले, तो मोहम्मद नबी और राशिद खान को 1-1 सफलता मिली। देखने लायक बात होगी कि क्या अफगानिस्तान बांग्लादेश से मिले 245 रनों के टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?

साथ ही बता दें कि जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी, वह वनडे सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले, इस सीरीज के आधिकारिक ब्राॅडकास्टर्स...

ENG vs IND: इंग्लैंड से मिली करारी हार पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, कहा ‘ये मुझे आगे चलकर….’

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की करारी हार झेलने के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि यह मुश्किल समय...

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार के बाद फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

ENG vs IND: Vaibhav Sooryavanshi in Tears in Dugout After England Completes 4-0 Whitewash Against India (image via JioHotstar) शनिवार, 11 जुलाई को 15 साल के बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी...

कप्तान श्रेयस ने इस बात पर फोड़ा इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार का ठीकरा, कहा ‘हम बदलाव…’

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 56 रनों से हार के बाद, भारतीय टीम को सीरीज में 4-0 से करारी हार का सामना...