Skip to main content

ताजा खबर

Australia के खिलाड़ियों की ये खुशी देख, टीम इंडिया के पसीने छूट जाएंगे बॉस

(Photo Source: Instagram)

BGT में Australia टीम ने दमदार कमबैक किया है, जहां टीम इंडिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारने के बाद मेजबान टीम ने एडिलेड में वापसी की और पिंक बॉल के खिलाफ जीत की कहानी लिखी। बस उसके बाद से ही ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों में खुशी लहर है, जिसका नजारा अभ्यास सत्र में भी देखने को मिल रहा है। वैसे 5 टेस्ट मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर चल रही है और 3 टेस्ट मैच बाकी हैं, साथ ही टीम इंडिया WTC की अंक तालिक की नंबर एक टीम नहीं रही है अब।

BGT को लेकर गजब का क्रेज है भाई

टीम इंडिया और Australia के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसका खुलासा हाल ही में हुआ है। जहां  BGT के पहले मैच ने कुल 70.8 मिलियन दर्शकों को आकर्षित किया, जो पिछले सीजन के मुकाबले 70 प्रतिशत की वृद्धि है और साथ ही इस दौरान टीवी पर 8.6 बिलियन मिनट का वाॅच टाइम भी हासिल किया गया। वही दूसरे मैच टेस्ट ने कुल 29.5 मिलियन दर्शकों आकर्षित किए, जो भारत के साल 2020 के दौरान हुए पिंक बाॅल टेस्ट मैच की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है। साथ ही इस मैच में आधिकारिक ब्राॅडकास्टर ने 7.87 बिलियन का वाॅच टाइम भी हासिल किया, जो 2020 के मुकाबले में 44 प्रतिशत अधिक था।

टीम इंडिया को टेंशन दे देगी Australia के खिलाड़ियों की ये खुशी

*सोशल मीडिया पर Australia टीम के अभ्यास सत्र की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
*जिसमें पूरी की पूरी टीम हद से ज्यादा खुश और उत्साह से लबरेज नजर आ रही है।
*कप्तान पैट कमिंस से लेकर स्टार्क सहित बाकी के खिलाड़ी अलग ही मूड में दिखे।
*पिंक बॉल टेस्ट मैच में खुद के प्रदर्शन से काफी ज्यादा राहत मिली है मेजबान टीम को।

Australia टीम के खिलाड़ी काफी खुश हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aussie Men’s Cricket Team (@ausmencricket)

रोहित शर्मा को लेकर फिर से आया एक बड़ा बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग XI

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान के दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल हुए शाहिद अफरीदी! मिला पाकिस्तान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, देखें वीडियो

Shahid Afridi conferred Pakistan’s second-highest civilian award Hilal-e-Imtiaz (image via X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को बुधवार, 6 मई को प्रतिष्ठित ‘हिलाल-ए-इम्तियाज’ से सम्मानित किया गया; इसके साथ...

IPL 2026, Match 59: LSG बनाम CSK मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल के जारी 19वें सीजन के मैच नंबर 59 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

केकेआर के खिलाफ 105* रनों की पारी खेलते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 57वां मैच, रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में...

चेन्नई सुपर किंग्स पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, इंजरी के कारण जारी IPL 2026 से बाहर हुए जेमी ओवरटन 

Jamie Overton (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन में पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।...