Skip to main content

ताजा खबर

AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को बड़ा झटका, एलिस पैरी और किम गार्थ वनडे सीरीज से बाहर

Ellyse Perry (Image credit Twitter - X)
Ellyse Perry (Image credit Twitter – X)

भारत के खिलाफ 2026 की घरेलू जारी वनडे सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी और तेज गेंदबाज किम गार्थ चोट के कारण पूरी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। दोनों खिलाड़ियों को तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान जांघ (क्वाड) में खिंचाव आया था। इसी मैच में भारत ने 17 रन से जीत दर्ज कर, 10 साल बाद सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

पैरी-गार्थ बाहर, मेगन शूट और लूसी हैमिल्टन को मौका

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने पहले वनडे के टॉस के समय इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पैरी और गार्थ दोनों चोटिल हैं और टीम में दो बड़े बदलाव करने पड़े हैं। हालांकि, टीम प्रबंधन ने यह उम्मीद जताई है कि 6 मार्च से पर्थ में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच तक दोनों खिलाड़ी फिट हो सकती हैं। उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रखी जाएगी।

पैरी की गैर-मौजूदगी टीम के लिए बड़ा नुकसान है। भले ही टी20 सीरीज में उनका प्रदर्शन साधारण रहा, लेकिन 50 ओवर के खेल में उनका अनुभव और संतुलन टीम के लिए बेहद अहम है। वहीं गार्थ ने टी20 सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की थी और अहम विकेट भी लिए थे।

दोनों की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज मेगन शूट और 19 वर्षीय युवा बाएं हाथ की गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को टीम में शामिल किया गया है। शूट को पहले वनडे में प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। हैमिल्टन के पास घरेलू और महिला बिग बैश लीग का अनुभव है।

इसके अलावा जॉर्जिया वोल को नंबर तीन पर मौका दिया गया है। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले वनडे में बल्लेबाजी का फैसला किया। मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हरा दिया और तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब वनडे सीरीज का दूसरा मैच 27 फरवरी को होबार्ट में खेला जाएगा। इस मैच में भारत की नजर वापसी करने पर होगी।

আরো ताजा खबर

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ICC ने जारी किया शेड्यूल, भारत-पाक मैच इस दिन

Women’s T20 WC 2026 India vs Pakistan (Image credit Twitter – X) महिला टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबलों की घोषणा कर दी गई है। यह टूर्नामेंट 12 जून से...

T20 WC 2026, Super 8: पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, शाहीन की हुई प्लेइंग 11 में वापसी

England vs Pakistan (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 45वां मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेला जा रहा...

24 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND W vs AUS W: एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में 6 विकेट से हराया भारतीय महिला क्रिकेट...

IND W vs AUS W: एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में 6 विकेट से हराया

Australia Women vs India Women, 1st ODI (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद, आज...