Skip to main content

ताजा खबर

AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे टी20 में 19 रनों से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी 

Australia Women vs India Women 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)
Australia Women vs India Women 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीजी खेली जा रही है। तो वहीं, इस टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 19 फरवरी, गुरूवार को ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला टीमों के बीच कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला गया।

मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 19 रनों से जीत दर्ज करते हुए, तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत ने 15 फरवरी को हुए पहले टी20 में डीएलएस नियम के चलते 21 रनों से जीत हासिल की, लेकिन उसे आज दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 164 रनों का लक्ष्य भारत के सामने जीत के लिए रखा। इस टारगेट का पीछा करते हुए हरमन एंड कंपनी 144 रन ही बना पाई।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरे महिला टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारत ने टाॅस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 163 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज जाॅर्जिया वाॅल ने 57 गेंदों में 11 चौके व 1 छक्के की मदद से 88 रनों की पारी खेली, तो विकेटकीपर बेथ मूनी ने 44 रनों का योगदान दिया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 128 रनों की मजबूत साझेदारी भी हुई। दूसरी ओर, भारत की ओर से अरुंधती रेड्डी को 2 और रेणुका सिंह ठाकुर को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब भारत ऑस्ट्रेलिया से मिले 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 144 रन ही बना पाई। भारतीय खिलाड़ियों को मैच में स्टार्ट मिला, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। शेफाली वर्मा ने 29, स्मृति मंधाना ने 31, हरमनप्रीत कौर ने 36 और रिचा घोष ने 19 रन बनाए।

तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। एश्ले गार्डनर ने 4 ओवर में 22 रन खर्च करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा किम गार्थ, एनाबेल सदरलैंड व कप्तान सोफी माॅलीन्यु के हाथ 2-2 सफलता लगी।

खैर, अब सीरीज का तीसरा व निर्णायक मैच 21 फरवरी को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमों की नजर सीरीज जीतने पर होगी।

আরো ताजा खबर

RR vs CSK, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के फनी मीम्स पर ड़ालें नजर

IPL 2026: RR vs CSK top 10 funny memes (image via X) गुवाहाटी में आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा मैच...

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi (image via JioHotstar) राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बैटिंग के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों...

IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स ने एकतरफा मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से रौंदा 

IPL 2026, RR vs CSK (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का तीसरा मैच आज 30 मार्च, सोमवार को राजस्थान राॅयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। बता...

हार्दिक के बेटे अगस्त्य की सुरक्षा के लिए पैप्स से भिड़ गईं माहीका शर्मा, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Mahieka Sharma (image via X) सुरक्षा की एक दिल छू लेने वाली मिसाल पेश करते हुए, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने 29...