Skip to main content

ताजा खबर

AUS-W vs IND-W: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम में इस खिलाड़ी की हुई एंट्री, देखें स्क्वॉड-

Indian Women Team (Photo Source: Getty Images)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 5 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का बहुत ऐलान कर दिया गया था। इस बीच, टीम में एक नई खिलाड़ी की एंट्री हो गई है, जिसे लेकर आज बीसीसीआई ने अपडेट जारी किया। उमा छेत्री को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चोटिल विकेटकीपर यास्तिका भाटिया की जगह टीम में शामिल किया गया है।

BCCI ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा,

बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पुष्टि की है कि कलाई की चोट के कारण यास्तिका भाटिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। उनकी रिकवरी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। भारतीय महिला चयन समिति ने भाटिया की जगह उमा छेत्री को टीम में शामिल किया है।

🚨 News 🚨

Squad Update: Uma Chetry replaces injured Yastika Bhatia#TeamIndia | Read More 🔽

— BCCI Women (@BCCIWomen) November 27, 2024

हरमनप्रीत कौर करेंगी भारत की कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में हरमनप्रीत कौर भारत की कमान संभालती हुई नजर आएंगी। वहीं स्मृति मंधाना उप-कप्तान है। शेफाली वर्मा को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है, बीसीसीआई ने बल्लेबाज के बाहर होने का कारण नहीं बताया है। लेकिन पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म उनके बाहर होने का कारण हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए स्क्वॉड में प्रिया पुनिया, साइमा ठाकोर, और तेजल हसबिन्स जैसे खिलाड़ियों को भी जगह मिली है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसबिन्स, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, तितास साधु , अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, साइमा ठाकोर

भारत महिला टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल-

पहला वनडे, 5 दिसंबर 2024- एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिस्बेन, सुबह 9ः50 बजे (भारतीय समयानुसार)

दूसरा वनडे, 8 दिसंबर- एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिस्बेन, सुबह 5ः15 बजे (भारतीय समयानुसार)

तीसरा वनडे, 11 दिसंबर 2024-WACA ग्राउंड पर्थ, सुबह 9ः50 बजे (भारतीय समयानुसार)

 

আরো ताजा खबर

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बल्ले के साथ रिश्ता बेहद खास था। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन...