Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs PAK: हारिस रऊफ ने तीसरे वनडे में मेजबान के बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर POTM अवार्ड किया अपने नाम, साथ ही POTS अवार्ड भी जीता

Haris Rauf (Pic Source-X)

आज यानी 10 नवंबर को पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी तीसरे वनडे में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

इस वनडे मैच को जीतने के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही और 140 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से टीम के तेज गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इनफॉर्म तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने एक बार फिर घातक गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके। उन्होंने इस मैच में मैथ्यू शॉट को आउट किया। मैथ्यू शॉर्ट तीसरे वनडे में भी फ्लॉप रहे और 22 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

मैथ्यू शॉर्ट के अलावा पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने ग्लेन मैक्सवेल को भी अपना शिकार बनाया। ग्लेन मैक्सवेल बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। हारिस रऊफ ने इस मैच में 7 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके। अपनी इसी गेंदबाजी की वजह से हारिस रऊफ को प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सिर्फ तीसरे वनडे मैच में ही नहीं बल्कि इस पूरी वनडे सीरीज में हारिस रऊफ को ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाते हुए देखा गया। उन्होंने इस सीरीज में तीन मैच में 12 के औसत से 10 विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया के महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में से एक ग्लेन मैक्सवेल को अनुभवी तेज गेंदबाज ने तीनों ही मैच में अपना शिकार बनाया। तीसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिलने के साथ-साथ हारिस रऊफ को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज अवार्ड से भी नवाजा गया।

पाकिस्तान ने वनडे सीरीज की अपने नाम

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिले लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज सैम अयूब ने 42 रन बनाए जबकि अब्दुल्ला शफीक 37 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर आजम ने 28* रनों की पारी खेली जबकि कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 30* रन बनाए।

हारिस रऊफ की गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। हारिस रऊफ के अलावा पाकिस्तान की ओर से तीसरे वनडे में शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि मोहम्मद हसनैन ने एक विकेट अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...