Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: MCG में जारी टेस्ट मैच के बीच ऑस्ट्रेलिया को झटका, ये बल्लेबाज हुआ बची हुई सीरीज से बाहर 

Australia (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच इस समय बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का चौथा मैच इस समय मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। तो वहीं इस जारी टेस्ट मैच के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि बची सीरीज से बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश (Josh Inglis) बाहर हो गए हैं। MCG में जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन वह एक सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर फील्ड करने आए थे, लेकिन इस दौरान उन्हें काफ में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे।

तो वहीं अब मालूम चला है कि बल्लेबाज पूरी सीरीज से ही बाहर हो गया है। हालांकि, वह श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। इंग्लिश को पूरी बीजीटी सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया था, लेकिन एलेक्स कैरी की मौजूदगी में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

दूसरी ओर, खिलाड़ी की चोट को लेकर cricket.com.au के हवाले से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने कहा- घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद होने वाले ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे के लिए इंग्लिश के उपलब्ध होने की उम्मीद है। बिग बैश लीग के लिए उनकी उपलब्धता उनकी खेल में वापसी करने के लिए रिहैब प्रक्रिया के बाद निर्धारित की जाएगी। सिडनी में पांचवें टेस्ट मैच के लिए टीम में रिप्लेसमेंट की घोषणा समय आने पर की जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर बनाई 333 रनों की बढ़त

खैर, आपको मेलबर्न में जारी बीजीटी के चौथे टेस्ट मैच के बारे में बताएं, तो चौथे दिन के खेल के बाद लग रहा है कि मैच ड्राॅ पर समाप्त हो सकता है। स्टंप के समय ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 82 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम की भारत पर बढ़त फिलहाल 333 रनों की हो गई है।

আরো ताजा खबर

बाबर आजम को फिर सौंपी गई पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरों पर संभालेंगे कमान

Babar Azam reappointed Pakistan Test captain as Shan Masood is sacked (image via getty) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने लीडरशिप स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव करते हुए स्टार बल्लेबाज बाबर आजम...

“उन्होंने अपनी नॉलेज से मेरी बहुत मदद की” – दिनेश कार्तिक की तारीफ करते हुए भावुक हुए मुरली विजय

Murali Vijay gets emotional while praising Dinesh Karthik (image via X) तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने 4 जुलाई को अपना 94वां एनुअल डे मनाया, जिसमें भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज मुरली...

Women’s T20 WC 2026, Final: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 WC 2026, Final: Match Preview (image via getty) आज (5 जुलाई) लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड महिला टीम का मैच ऑस्ट्रेलिया...

ENG vs IND, 2nd T20I: जैकब बैथल की तूफानी पारी के चलते इंग्लैंड 4 विकेट से जीता, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

ENG vs IND: England defeated India to go 1-0 up in the five-match T20I series (image via getty) शनिवार (4 जुलाई) को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20आई...