Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 से बढ़त

AUS vs IND: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 से बढ़त

AUS vs IND (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा मैच आज 6 नवंबर, गुरूवार को क्वींसलैंड के करारा ओवल मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 48 रनों से जीत हासिल की है। साथ ही मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद भारत ने सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, चौथे टी20 मैच का हाल

मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 167 रन बनाए।

पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा (28) और शुभमन गिल (46) ने 56 रनों की साझेदारी कर टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। इसके अलावा शिवम दुबे ने 22 और सूर्यकुमार यादव ने 20 रनों का योगदान दिया। हालांकि, तिलक वर्मा 5 और जितेश शर्मा ने 3 रन बनाकर निराश किया।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो नाथन एलिस व एडम जम्पा को 3-3 विकेट मिले। साथ ही मार्कस स्टोइनिस व जेवियर बार्टलेट को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब ऑस्ट्रेलिया भारतीय टीम से मिले 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 18.2 ओवरों में महज 119 रनों पर सिमट गई, व मैच में उसे 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं, भारतीय टीम की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली।

वाॅशिंगटन सुंदर को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले, तो शिवम दुबे व अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह व वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।

खैर, अब इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। तो वहीं, अब सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच 8 नवंबर को गाबा, ब्रिसबेन में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम टी20 सीरीज को अपने नाम कर सकती है।

আরো ताजा खबर

कोलकाता नाइट राइडर्स के ये 5 खिलाड़ी IPL 2026 में बन सकते हैं बड़े मैच विनर

5 KKR players IPL 2026 (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में को लकाता नाइट राइडर्स एक नई सोच और नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने वाली है।...

IPL 2026 के लिए इरफान पठान ने चुनी KKR की प्लेइंग 12, इस अनकैप्ड स्टार को दी जगह 

KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के आगामी सीजन के लिए पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की प्लेइंग 12 का चयन...

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका, आकाश दीप पूरे टूर्नामेंट से बाहर

Akash Deep (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण...

IPL 2026: LSG के मालिक संजीव गोयनका और टीम ने राम मंदिर का किया दौरा, देखें वायरल वीडियो!

Sanjiv Goenka Visits Ram Mandir Before IPL 2026 (image via X) लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने आईपीएल 2026 से पहले, टीम को अयोध्या के राम मंदिर की...