Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, 19 साल का प्लेयर करेगा डेब्यू

AUS Players (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया के इन-फॉर्म बल्लेबाज और भारत के सबसे बड़े दुश्मन ट्रैविस हेड ने बुधवार को हुए फिटनेस टेस्ट को पास कर करके प्लेइंग XI में अपनी जगह पक्की की। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से ठीक एक दिन पहले अपने प्लेइंग XI का ऐलान किया, जिसमें टीम ने दो बदलाव किए हैं।

बता दें कि, ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान हेड को चोट लगी थी जिसके कारण उनका मेलबर्न टेस्ट में खेलना संदेह के घेरे में था। क्रिसमस के मौके पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वैकल्पिक ट्रेनिंग रखी थी, लेकिन हेड ने इसमें भी हिस्सा लिया। उन्होंने कुछ रनिंग का अभ्यास किया और साथ ही नेट पर भी कुछ समय बल्लेबाजी की और अपनी फिटनेस साबित करने की कोशिश की।

कप्तान पैट कमिंस ने साफ किया की हेड खुद को फिट साबित करने में सफल रहे हैं और वो टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा, “हेड खेलने के लिए तैयार हैं। आज और कल उन्होंने कुछ अंतिम चिंताओं को दूर किया। उनकी चोट को लेकर कोई चिंता नहीं है और वह मैच में पूरी तरह फिट होंगे।”

19 साल का ये खिलाड़ी करेगा भारत के खिलाफ डेब्यू

19 वर्षीय सैम कोंस्टास को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है। उन्हें सीरीज के अंतिम दो टेस्ट के लिए नाथन मैकस्वीनी की जगह टीम में शामिल किया गया है। कोंस्टास ने भारत के खिलाफ कैनबरा में प्राइम मिनिस्टर इलेवन के लिए खेलते हुए दो दिवसीय अभ्यास मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी। कोंस्टास ने सिर्फ 97 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 14 चौके और एक छक्का भी शामिल था।

मेलबर्न टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

আরো ताजा खबर

Women T20 WC 2026 Final: फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकाॅर्ड 7वीं बार जीती टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी 

England Women vs Australia Women (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 5 जुलाई, रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों...

आईसीसी लाॅन्च कर सकता है नई ग्लोबल टी20 लीग, वनडे फाॅर्मेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव 

Team India (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट को दुनियाभर में कंट्रोल करने वाली सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) खेल को और ज्यादा रोचक बनाने के लिए कुछ अभूतपूर्व बदलाव...

Women T20 WC 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

England vs Australia (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 5 जुलाई, रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच...

‘मुझे उम्मीद है उन्हें जगह मिलेगी’ इरफान पठान ने जल्द भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार के चयन का समर्थन किया 

Irfan Pathan and Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने हाल में ही राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को दो बार चैंपियन बनाने वाले...