Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: पर्थ टेस्ट में कोहली ने छोड़ा लाबुशेन का एक आसान कैच, वर्ल्ड कप की तरह कहीं पड़ ना जाए भारी 

Australia vs India, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

भारत का सामना बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी सीरीज के पहले मैच में 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया से, पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में हो रहा है। मुकाबले में स्टैंड इन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, जो टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ है।

तो वहीं जब पहली पारी में 150 रन बनाने वाली टीम इंडिया गेंदबाजी के लिए उतरी, तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया है। बुमराह ने तीसरे ही ओवर में नाथन मैकस्वीनी (10) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

हालांकि, इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए मार्नस लाबुशेन को शून्य पर आउट करने का सुनहरा मौका था, लेकिन कोहली की एक गलती की वजह से टीम इंडिया उन्हें आउट नहीं कर पाई।

बता दें कि बुमराह द्वारा फेंके जा रहे इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद लाबुशेन अपनी पहली ही गेंद का सामना कर रहे थे, और डिफेंस करते हुए गेंद बल्ले से हल्का निकारा स्लिप की ओर विराट कोहली के हाथों में चली गई।

हालांकि, कोहली ने इस कैच को लपक लिया था, लेकिन वह गेंद को अंत तक नहीं संभाल पाए और कैच ड्राॅप हो गया। देखने लायक बात होगी कि लाबुशेन को मिला यह जीवनदान, कहीं भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 की तरह भारी न पड़ जाए।

देखें किस तरह छोड़ विराट कोहली ने लाबुशेन का आसान कैच

Virat Kohli playing for Australia

– First with the bat and now in the field too.#INDvAUS #INDvsAUS

pic.twitter.com/oAwUYah0RR

— Ehtisham Siddique (@iMShami_) November 22, 2024

150 पर सिमटी भारत की पहली पारी

तो वहीं मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाजी में बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल (0), देवदत्त पडिक्कल (0) और विराट कोहली (5) ने निराश किया। हालांकि, भारत के लिए केएल राहुल ने 26, ऋषभ पंत ने 37 और नीतिश रेड्डी ने 41 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से भारत इस टारगेट तक पहुंचने में सफल रही।

আরো ताजा खबर

बाबर आजम को फिर सौंपी गई पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरों पर संभालेंगे कमान

Babar Azam reappointed Pakistan Test captain as Shan Masood is sacked (image via getty) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने लीडरशिप स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव करते हुए स्टार बल्लेबाज बाबर आजम...

“उन्होंने अपनी नॉलेज से मेरी बहुत मदद की” – दिनेश कार्तिक की तारीफ करते हुए भावुक हुए मुरली विजय

Murali Vijay gets emotional while praising Dinesh Karthik (image via X) तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने 4 जुलाई को अपना 94वां एनुअल डे मनाया, जिसमें भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज मुरली...

Women’s T20 WC 2026, Final: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 WC 2026, Final: Match Preview (image via getty) आज (5 जुलाई) लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड महिला टीम का मैच ऑस्ट्रेलिया...

ENG vs IND, 2nd T20I: जैकब बैथल की तूफानी पारी के चलते इंग्लैंड 4 विकेट से जीता, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

ENG vs IND: England defeated India to go 1-0 up in the five-match T20I series (image via getty) शनिवार (4 जुलाई) को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20आई...