Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: पर्थ टेस्ट के लिए मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने तैयार की ऐसी पिच, वायरल हुई तस्वीर

AUS vs IND, Perth Pitch (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस सीरीज के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही है। पहले मुकाबले के लिए पर्थ की पिच (Perth Pitch) कैसी रहेगी? इसे लेकर काफी चर्चा चल रही है। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया ने पहले मुकाबले के लिए किस तरह की पिच तैयार की है, इसका खुलासा हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने तैयार की है ग्रीन विकेट पिच

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट के लिए पर्थ की पिच (Perth Pitch) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। खास बात यह है कि मेजबान टीम ने पहले मैच से पहले एक ग्रीन विकेट तैयार किया और उसमें अच्छी तरह से पानी डाला डा रहा है।

आपको बता दें, ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है और वायरल तस्वीर से साफ हो गया है कि यहां तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलने वाली है। ऑप्टस स्टेडियम में भारत का 100 प्रतिशत ट्रैक रिकॉर्ड है और इससे खिलाड़ियों को आत्मविश्वास मिलेगा।

यहां देखें Perth Pitch की वायरल तस्वीर-

Here’s the first look of the Perth pitch ahead of the first Test between Australia and India #AUSvsIND

WATCH: https://t.co/ahNcp522Mp pic.twitter.com/COsoTYVE8h

— CricTracker (@Cricketracker) November 18, 2024

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया की मुसीबतें बढ़ी हुई है। कप्तान रोहित शर्मा दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहला टेस्ट नहीं खेलने वाले हैं। वहीं, WACA ग्राउंड में मैच सिमुलेशन के दौरान शुभमन गिल और केएल राहुल चोटिल हो गए। गिल का अंगूठा फ्रैक्चर हुआ है, जिसके चलते वह पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल भारत के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। देवदत्त पडिक्कल शुभमन गिल की जगह नंबर-3 पर नजर आ सकते हैं। बता दें, पडिक्कल दो चार-दिवसीय मैचों के लिए भारत-ए के साथ ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रहे थे। वहीं, हर्षित राणा और नीतिश कुमार रेड्डी के डेब्यू करने की खबरें भी सामने आ रही है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

मिचेल सैंटनर को जैकब डफी पर बड़ा भरोसा, बोले- ‘अब वही होंगे हमारी गेंदबाजी के लीडर’

Mitchell Santner(Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज जैकब डफी पर पूरा...

ENG vs IND: सीरीज गंवाने के बाद भारतीय खेमे में हलचल, कोचिंग स्टाफ के कई सदस्यों के इस्तीफा देने की खबर: रिपोर्ट्स

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) आयरलैंड में निराशाजनक प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20आई सीरीज हारने के बाद, खबर है कि बीसीसीआई राष्ट्रीय टीम के सपोर्ट स्टाफ...

ना कोहली, ना सचिन: लॉर्ड्स के मैदान पर ये अनोखा कारनामा करने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur achieves historic all-format milestone at Lord’s (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन, भारतीय महिला...