Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: ‘टूट गया और रो पड़ा’ पर्थ टेस्ट मैच में भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू पर हर्षित राणा

Australia vs India, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से दो युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला है। पहले थे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और दूसरे थे युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana)।

हर्षित डेब्यू मैच में खेल के पहले दिन शानदार अंदाज में गेंदबाजी करते हुए नजर आए और खतरनाक ट्रैविस हेड के रूप में डेब्यू विकेट हासिल किया। तो वहीं मुकाबले में हर्षित ने 15.2 ओवरों में 48 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किए, और कप्तान जसप्रीत बुमराह का दूसरे एंड से शानदार तरीके से साथ निभाया।

दूसरी ओर, अब उन्होंने अपने डेब्यू को लेकर एक भावुक रिएक्शन दिया है। हर्षित ने बताया है कि जब उन्हें पता चला कि वह पर्थ में होने वाले बीजीटी के पहले मैच में डेब्यू करने वाले हैं, तो वह टूट गए थे और रोने लगे थे।

हर्षित राणा ने दी भावुक प्रतिक्रिया

बता दें कि पर्थ में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद, उन्होंने आयोजित पोस्ट मैच प्रेस काॅन्फ्रेंस में इंडिया टुडे के हवाले से कहा- हां, मैं अपने डेब्यू की खबर सुनने के बाद बहुत देर तक नहीं सो पाया था। लेकिन मुझे अगली सुबह कोई घबराहट या फड़फड़ाहट नहीं थी।

हर्षित ने आगे कहा- लेकिन इस मैच से एक दिन पर जब मुझे पता लगा कि मैं डेब्यू करने वाला हूं, तो मैं टूट गया और रो पड़ा। मुझे टीम के माहौल में स्पीच देनी थी। एक बच्चे के रूप में, मैं अपने पापा के साथ ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट देखने के लिए सुबह जल्दी उठ जाता था। यहां खेलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...