Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: “टीम में बदलाव…”, पर्थ टेस्ट में भारत से हार के बाद पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

Pat Cummins (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में 295 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया पहली पारी में 150 रनों पर सिमट गई थी। लेकिन फिर दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल (161) और विराट कोहली (100*) की शतकीय पारी के बल पर टीम ने 487/6 पर पारी घोषित कर ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का लक्ष्य दिया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 238 रनों पर ऑलआउट हो गई। मिचेल मार्श ने 47 और ट्रैविस हेड ने 89 रन की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं, भारत के लिए मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में 3-3 विकेट चटकाए।

भारत के खिलाफ हार के बाद पैट कमिंस ने बड़ा बयान दिया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का कहना है कि भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट में हार के बाद भी टीम आगामी मैच के लिए प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं करेगी।

एडिलेड टेस्ट के लिए टीम में बदलाव नहीं चाहते हैं पैट कमिंस

भारत के खिलाफ मैच के बाद पैट कमिंस ने ABC Radio पर बात करते हुए कहा, “अगर हम कुछ भी बदलाव करें तो मुझे बहुत आश्चर्य होगा।” कमिंस ने फिर थोड़े देर बाद SEN Radio को बताया, “मैं चयनकर्ता नहीं हूं लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि कोई बदलाव नहीं होगा।”

भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट में कमिंस के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने तीन विकेट चटकाए। वहीं, बल्ले से क्रमशः 3 और 2 रन बनाए।

हमें थोड़ा और काम करना है- कमिंस

पैट कमिंस ने आगे इस बात पर जोर दिया कि आगामी एडिलेड टेस्ट को लेकर इस हफ्ते टीम के बीच काफी सारी बातचीत होगी और टीम नेट्स में भी काफी पसीना बहाएगी। कमिंस ने Fox Sports पर बात करते हुए कहा,

वहां बहुत अनुभव है, इस गर्मी में यह एक सैंपल साइज है, मुझे लगता है कि वे अपने काम को वास्तव में अच्छी तरह से कर रहे हैं। लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमें थोड़ा और काम करना है और मुझे यकीन है कि इस हफ्ते बहुत सारी बातचीत होगी और नेट्स में बहुत समय होगा और इस बारे में बातचीत होगी कि अगर हम समान परिस्थितियों में समान अटैक का सामना करते हैं, तो वे कौन सी चीजें हैं जो हम बेहतर कर सकते थे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6-10 दिसंबर तक एडिलेड में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

16 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर के रिप्लेसमेंट के तौर पर पंजाब के ऑलराउंडर को साइन किया मुंबई इंडियंस ने 2026 इंडियन...

IPL 2026: 3 खिलाड़ी जो CSK की टीम में खलील अहमद को कर सकतें हैं रिप्लेस

Khaleel Ahmed (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद क्वाड्रिसेप्स इंजरी के...

SM Trends: 16 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि तेज गेंदबाज खलील अहमद अपनी पिछली मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ क्वाड्रिसेप्स...

IPL 2026: GT vs KKR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

IPL 2026, GT vs KKR: Top 3 players to watch out (image via X) 2026 आईपीएल सीजन के 25वें मैच में, गुजरात टाइटन्स का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता...