Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: एडिलेड टेस्ट में कौन करेगा ओपनिंग, रोहित या राहुल, मैनेजमेंट को करनी होगी माथापच्ची

Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा की एडिलेड टेस्ट में भारतीय टीम में वापसी होगी। वो दूसरे टेस्ट से पहले कैनबरा में 30 नवंबर से होने वाले अभ्यास मैच में खेलते दिखेंगे। हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह खुद पारी का आगाज करते हैं या केएल राहुल से ओपनिंग कराते हैं। अगर शुभमन गिल दूसरे टेस्ट के लिए फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह राहुल या रोहित में से किसी एक नंबर तीन पर बैटिंग करना होगा।

भारतीय क्रिकेट जगत में हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि इस दौरे पर रोहित अगर मध्यक्रम (पांचवें या छठे क्रम पर) में बल्लेबाजी करें तो यह टीम के लिए ज्यादा कारगर होगा। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में रोहित की अनुपस्थिति के कारण राहुल सलामी बल्लेबाज के तौर टीम में थे। वह हालांकि ऑप्टस स्टेडियम में दोनों पारियों में 26 और 77 रन बनाकर वह सभी भारतीय बल्लेबाजों में तकनीकी रूप से सबसे मजबूत दिखे।

एडिलेड टेस्ट में नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं रोहित शर्मा

इस मैच से पहले उन्होंने एमसीजी में भारत ए के लिए भी एक मैच में सलामी बल्लेबाजी की भूमिका निभाई थी। पिछले पांच साल से टेस्ट में पारी का आगाज कर रहे रोहित इस वक्त फॉर्म में में नहीं है। भारत में हाल ही खेले गए पांच टेस्ट मैचों में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। हालांकि वो सभी मैच उन पिचों पर खेले गए थे जहां बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल था।

गिल को वाका में अभ्यास मैच के दौरान अंगुली में हेयरलाइन फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा था और वह शुरुआती टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। चोट लगने के बाद से गिल ने भी तक नेट सत्र में बल्लेबाजी अभ्यास शुरू नहीं की है। वह अगर मैच के लिए फिट होते हैं तो ध्रुव जुरेल को प्लेइंग XI से बाहर होना पड़ेगा। इस मैच में यह भी देखना होगा कि क्या टीम मैनेजमेंट स्पिन गेंदबाजी विभाग में कोई बदलाव करती है या नहीं।

पर्थ में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी स्पिन गेंदबाजों की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खेलने का मौका मिला था। अश्विन ने 2021 में एडीलेड में गुलाबी गेंद से खेले गये टेस्ट की पहली पारी में 45 रन पर चार विकेट लिये थे। इसमें शानदार गेंद पर स्टीव स्मिथ का विकेट भी शामिल था।

আরো ताजा खबर

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...