Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: अगर रोहित दूसरी पारी में रन नहीं बनाते हैं, तो मैं कहूंगा ‘आपकी सेवा के लिए धन्यवाद’: मार्क वाॅ

Mark Waugh and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

BGT 2024-25: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। हालांकि, अभी तक इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। रोहित अभी तक सीरीज में खेली गई पांच पारियों में सिर्फ 22 रन ही बना पाए हैं।

इसके अलावा मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जारी चौथे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी के दौरान रोहित 5 गेंदों में महज 3 रन बनाकर, पैट कमिंस के खिलाफ कैच आउट हो गए। दूसरी ओर, अब इस जारी मैच के बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्क वाॅ (Mark Waugh) ने रोहित को लेकर बड़ा बयान दिया है।

रोहित शर्मा को लेकर मार्क वाॅ ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि एमसीजी में जारी चौथे टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद, माॅर्क वाॅ ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा- अगर मैं अब चयनकर्ता होता, तो यह इस पर निर्भर करता है कि दूसरी पारी में क्या होता है।

लेकिन अगर वह दूसरी पारी में रन नहीं बनाता है और हम एक महत्वपूर्ण टेस्ट मैच में सिडनी जाते हैं, तो मैं कहूंगा आपकी सेवा के लिए धन्यवाद रोहित। लेकिन हम SCG में कप्तान के रूप में जसप्रीत बुमराह को लाने जा रहे हैं और यह आपके करियर का अंत है।

वाॅ ने आगे कहा- रोहित शर्मा के लिए यह बहुत कठिन रास्ता होगा, क्योंकि उनकी पिछली 14 पारियों में उनका औसत 11 का है। इसलिए, यह संकेत हैं कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पार कर चुके हैं। ऐसा सभी खिलाड़ियों के साथ होता है। सभी महान खिलाड़ियों का किसी न किसी स्तर पर करियर का अंत होता है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर बनाई 333 रनों की बढ़त

खैर, आपको मेलबर्न में जारी बीजीटी के चौथे टेस्ट मैच के बारे में बताएं, तो स्टंप के समय ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 82 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम की भारत पर बढ़त फिलहाल 333 रनों की हो गई है।

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...