Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: सुनील गावस्कर की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- 3-1 से जीतेगा भारत बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी 

Team India (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट फैंस को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND के बीच होने वाली बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। तो वहीं इस सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट के जानकार लगातार बयानबाजी करते हुए नजर आए रहे हैं।

दूसरी ओर, अब इस लिस्ट में नया नाम पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का जुड़ गया है। बता दें कि गावस्कर ने इस ट्राॅफी के शुरू होने से पहले बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बार भारत सीरीज को 3-1 से अपने नाम करने वाली है। गावस्कर ने यह बयान हाल में ही Mid-Day के साथ एक इंटरव्यू में कही है।

Sunil Gavaskar predicts 3-1 victory for India in the Border Gavaskar Trophy. [Mid-Day] pic.twitter.com/mvlBf1pHrH

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 1, 2024

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी का फुल क्रिकेटिंग शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच 22 से 26 नवंबर – पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट मैच  4 से 10 दिसंबर – एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट मैच 14 से 18 दिसंबर – द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर – मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी 2025 – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

भारत ने पिछली बार नाम की थी यह सीरीज

बता दें कि आखिरी बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज भारतीय सरजमीं पर खेली गई थी। भारत ने उस समय चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। नागुपर में हुए पहले मैच को भारत ने पारी और 132 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया था।

तो वही दिल्ली में हुए दूसरे मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में हुए तीसरे टेस्ट मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया था। लेकिन इसके बाद अहमदाबाद में हुआ चौथा टेस्ट मैच ड्राॅ पर खत्म हुआ था।

अब देखने लायक बात होगी कि क्या इस बार भारत बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी को जीत पाती है या नहीं? हालांकि, सुनील गावस्कर को पूरा विश्वास है कि भारत इस बार इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम करेगी। खैर, इस पर आपकी क्या राय है, आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं?

আরো ताजा खबर

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...

‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार आज...

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...