Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: रोहित-गिल की वापसी, इन दो प्लेयर्स का कटेगा पत्ता, देखिए पिंक बॉल टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

AUS vs IND: रोहित-गिल की वापसी, इन दो प्लेयर्स का कटेगा पत्ता, देखिए पिंक बॉल टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

Team India (Photo Source: Getty Images)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट को 295 रन से जीतकर भारत ने सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में किया। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। पिंक बॉल से होने वाले इस डे-नाइट टेस्ट के लिए भारतीय टीम कड़ी मेहनत कर रही है। टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बनने के बाद टीम के साथ जुड़ चुके हैं। ऐसे में इस पिंक बॉल टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना निश्चित है।

क्या रोहित शर्मा करेंगे पारी की शुरुआत?

पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल ने 205 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया। जायसवाल ने जहां शतकीय पारी खेली वहीं केएल राहुल 77 रन बनाने में सफल रहे। रोहित के टीम में आने के बाद भी इस जोड़ी ने प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान ओपनिंग की, जिससे संकेत मिलता है कि एडिलेड में यही सलामी जोड़ी फिर से ओपनिंग करेगी। रोहित शर्मा के इस साल टेस्ट में मामूली प्रदर्शन को देखते हुए वह चौथे या पांचवें नंबर पर आ सकते हैं।

दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग XI में देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की जगह रोहित शर्मा और शुभमन गिल को टीम में शामिल किया जा सकता है। शुभमन गिल तीसरे नंबर पर, विराट चौथे और ऋषभ पंत छठे नंबर पर खेल सकते हैं। पर्थ में भारत के लिए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और पेसर हर्षित राणा ने अपने टेस्ट डेब्यू किया था। अगले मैच में भी दोनों की जगह लगभग तय मानी जा रही है।

इसके अलावा अश्विन ने प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ अभ्यास मैच में हिस्सा नहीं लिया, जिससे संकेत मिलता है कि वह इस मैच के लिए प्लेइंग XI का हिस्सा शायद नहीं होंगे। पिंक बॉल टेस्ट में भारत जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश रेड्डी और मोहम्मद सिराज के रूप में चार तेज गेंदबाज ही उतारेगा, ऐसे में दोनों दिग्गजों को फिर बाहर बैठना पड़ सकता है।

पिंक बॉल टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

यह भी पढ़े:- Pink Ball की कड़ी चुनौती के लिए Team India है तैयार, मेजबानों पर होगा फिर से कड़ा वार

আরো ताजा खबर

SM Trends: 19 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 ट्राॅफी को साथ लेकर सलंगपुर हनुमान...

IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स ने केकेआर के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 28वां मैच खेला जा रहा है। ईडन गार्डन्स पर खेले जा...

IPL 2026: PBKS vs LSG मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर

IPL 2026, PBKS vs LSG: Top 3 players to watch out (image via X) पंजाब किंग्स 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यदवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल...

IPL 2026: KKR vs RR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026, KKR vs RR: Probable XI and pitch report (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में राजस्थान...