Skip to main content

ताजा खबर

AUS A के खिलाफ भी KL Rahul का खराब फॉर्म जारी, BGT से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन

KL Rahul (Pic Source-X)

KL Rahul, IND A vs AUS A: इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हो चुका है। सीरीज का पहला मैच हार चुकी टीम इंडिया ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। आगामी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को इस मैच में मौका दिया गया था।

ऐसा माना जा रहा है कि अगर रोहित शर्मा BGT के पहले मुकाबले में उपलब्ध नहीं होते हैं तो उनकी जगह केएल राहुल को पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। दरअसल, भारतीय कप्तान के सीरीज के पहले मैच में खेलने पर संदेह है। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें केएल राहुल जैसे एक अनुभवी सलामी बल्लेबाज पर है, जो ऑस्ट्रेलिया की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टीम को अच्छी शुरुआत दे सके।

AUS A के खिलाफ मैच में बल्ले फ्लॉप हुए KL Rahul

इसी वजह से केएल राहुल को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले इंडिया ए के स्क्वॉड में चुना गया और उन्हें दूसरे मैच में प्लेइंग XI में शामिल किया। हालांकि राहुल इस मैच में फेल हुए और महज 4 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड का शिकार बने। केएल राहुल ने अपनी इस पारी में 4 गेंदों का ही सामना किया जिसमें एक चौका लगाया।

केएल राहुल के अलावा अन्य सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन भी कुछ कमाल नहीं कर पाए और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। बता दें, अभिमन्यु ईश्वरन भी बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं। उनको भी पहले टेस्ट के लिए रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा है। अभिमन्यु ईश्वरन पहले टेस्ट में भी कुछ कमाल नहीं कर पाए थे।

वहीं अगर इस मुकाबले की बात करें तो, खबर लिखे जाने तक ऋतुराज गायकवाड़ की इंडिया ए महज 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना चुकी है। आपको बता दें कि इस मैच में एक वक्त ऐसा था जब 11 के स्कोर पर टीम इंडिया 4 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन उसके बाद ध्रुव जुरेल ने भारतीय पारी को संभाला और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

আরো ताजा खबर

“क्यों नहीं?” लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अमोल मजूमदार ने किया विमेंस WTC का पुरजोर समर्थन

Amol Muzumdar backs Women’s World Test Championship after India’s historic Lord’s triumph (image via getty) सोमवार (13 जुलाई) को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारीतय महिला टीम की 270 रनों...

ENG vs IND: ‘T20I में मिली हार का असर नहीं पड़ेगा’ – वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान

ENG vs IND: Shubman Gill, Gautam Gambhir (image via getty) टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को भरोसा है कि हाल ही में इंग्लैंड के हाथों टी20आई सीरीज में 0-4...

14 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs NZ: जेडेन लेनॉक्स के पांच-विकेट हॉल के चलते न्यूजीलैंड पांच विकेट से जीता, सीरीज हुई 1-1 से बराबर सोमवार, 13...

ENG vs IND: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच से...