Skip to main content

ताजा खबर

AUS सीरीज गंभीर के लिए अंतिम मौका, अगर हारे तो BCCI ले सकती है ये एक्शन

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली 0-3 से मिली शर्मनाक हार के बाद से टीम इंडिया में उथल-पुथल मच गई है। प्लेयर्स के साथ-साथ अब हेड कोच गौतम गंभीर की पूरी मैनेजमेंट सवालों के घेरे में है, उन्हें भारतीय टीम के साथ अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होना है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनने के बाद फैंस को एक और बड़ा झटका लग सकता है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट की माने तो ऑस्ट्रेलिया दौरा गंभीर के लिए खुद को साबित करने का आखिरी मौका हो सकता है। अगर भारतीय टीम का प्रदर्शन वहां अच्छा नहीं रहता है तो बीसीसीआई उनके खिलाफ सख्त एक्शन ले सकती है। उन्हें किसी एक फॉर्मेट में अपने कोचिंग पद से हाथ धोना पड़ सकता है।

अलग फॉर्मेट के अलग-अलग कोच बना सकता है भारतीय टीम मैनेजमेंट

आपको बता दें कि, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद पूर्व हेड राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था। उसके बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया था। गंभीर के कोच बनने के बाद से टीम इंडिया का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। उनके अंडर में टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली। वहीं अब कीवी टीम ने घर में आकर टेस्ट में टीम इंडिया का क्लीन स्वीप किया।

ऐसे में बीसीसीआई अब दोनों फॉर्मेट में अलग-अलग कोच बनाए जाने को लेकर विचार करने लगा है। दैनिक जागरण ने BCCI सूत्रों के हवाले से अपने रिपोर्ट में कहा है कि बोर्ड अपना फैसला बदलकर गंभीर को हटा नहीं सकता है। लेकिन रेड और व्हाइट बॉल फॉर्मेट में अलग-अलग कोच बना सकता है। हालांकि, ये फैसला भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निर्भर है।

अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में बुरी तरह हारती है तो गंभीर टेस्ट टीम की कमान छीनकर नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड वीवीएस लक्ष्मण को सौंपी जा सकती है। वहीं उनके पास वनडे और टी20 टीम की जिम्मेदारी रहेगी। बता दें लक्ष्मण फिलहाल भारत की टी20 टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर गए हुए हैं। इससे पहले भी वह टी20 टीम के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर गए थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...