

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट में बारिश के कारण जापान को बड़ा नुकसान हुआ। ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में जापान और नेपाल के बीच मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका।
निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस मुकाबले में लगातार बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा। इस नतीजे के बाद जापान को सिर्फ एक अंक मिला और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया। वहीं नेपाल और अफगानिस्तान ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।
नेपाल के बल्लेबाजों ने मचाया धमाल
बारिश के कारण मुकाबला 15 ओवर का कर दिया गया और नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए। सुंदीप जोरा और लोकेश बम ने शानदार अर्धशतक लगाए। नेपाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कुशल भुर्तेल केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जोरा ने तेजी से रन बनाए और चौकों-छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।
आसिफ शेख ने जोरा के साथ मिलकर साझेदारी को आगे बढ़ाया, लेकिन वह जल्द ही आउट हो गए। इसके बाद भी जोरा ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। दूसरी ओर, लोकेश बम ने आते ही बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने लगातार दो छक्के लगाए और नेपाल के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।
बम और जोरा ने दिलाई मजबूत बढ़त
सुंदीप जोरा 57 रन बनाकर नाबाद रहे, ज बकि लोकेश बम ने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। उनकी पारी में कई शानदार छक्के शामिल रहे। नेपाल ने 15 ओवर में 149/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि, इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई और जापान को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। मुकाबला बिना नतीजे के खत्म हुआ।
ग्रुप बी का मलेशिया और ओमान के बीच मुकाबला भी बारिश के कारण टॉस के बिना ही रद्द हो गया। इससे मलेशिया और हांगकांग ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। अब मलेशिया का सामना बांग्लादेश से, जबकि नेपाल का मुकाबला श्रीलंका से होगा। अफगानिस्तान भारत के खिलाफ उतरेगा, जबकि हांगकांग और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।
ये भी पढ़ें – IND vs WI 2026, 1st ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
IPL 2027 से पहले अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
IND vs NZ: भुवनेश्वर जानते हैं कि ‘इस फॉर्मेट में कैसे डाॅमिनेट करना है’ – श्रेयस अय्यर
Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स
21 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

