

आखिरकार इंग्लैंड क्रिकेट टीम का 14 साल का लंबा इंतजार खत्म हुआ। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जारी एशेज टेस्ट सीरीज सीरीज के चौथे मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया है। बता दें कि यह साल 2011 के बाद पहली बार है, जब इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में किसी एशेज टेस्ट मैच में जीत दर्ज की है।
मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी के बाद, शानदार बल्लेबाजी के दम पर जीत दर्ज की। हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला कुछ खास नहीं रहा, क्योंकि यह मैच दो दिन से भी कम समय में खत्म हो गया। मुकाबले के पहले ही दिन 20 विकेट गिरे, जो पिच से मिल रही तेज गेंदबाजों को मदद के बारे में साफ बताता है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, चौथे टेस्ट मैच का हाल
ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो मेहमान इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 45.2 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 152 रनों पर सिमट गई।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में माइकल नीसर ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। तो वहीं, इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने पंजा खोला, तो गस एटकिंसन को 2 विकेट मिले। इसके अलावा ब्रायडन कार्स व बेन स्टोक्स को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब इंग्लैंड बल्लेबाजी करने उतरी, तो वह अपनी पहली पारी में 29.5 ओवरों में महज 110 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक 41 रन बनाकर टाॅस स्कोरर रहे। तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में माइकल नीसर को 4, स्काॅट बोलेंड को 3, मिचेल स्टार्क को 2 और कैमरन ग्रीन को 1 विकेट मिला।
इसके बाद, पहली पारी में 42 रनों की बढ़त लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में सिर्फ 132 रन ही बना पाई। इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। ब्रायडन कार्स ने 3, स्टोक्स ने 3, टंग ने 2 और गस एटकिंसन ने 1 विकेट हासिल किए। इसके बाद, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में मिले 175 रनों के टारगेट को 32.2 ओवरों में 6 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया।
WPL 2026: RCB महिला टीम की दूसरी खिताबी जीत से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया था खास मैसेज
इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो
T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर
T20 WC 2026: इन 3 खिलाड़ियों के बलबूते टूर्नामेंट जीत सकती है पाकिस्तान

