Skip to main content

ताजा खबर

Ashes 2025-26: बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, आर्चर-पोप की हुई टीम से छुट्टी!

England (Image Credit- Twitter X)
England (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आज 24 दिसंबर को बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

तो वहीं, इस मैच के लिए इंग्लैंड टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करने पड़े हैं। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर बाएं पैर में खिंचाव के कारण दौरे के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं, और सरे के बल्लेबाज ओली पोप भी टीम से बाहर हैं।

इन दोनों की जगह वारविकशायर के ऑलराउंडर जैकब बेथल टीम को टीम में शामिल किया गया है। वह इस मैच में पोप की जगह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। तो वहीं, गस एटकिंसन ने आर्चर को टीम में रिप्लेस किया है। एटकिंसन के आने से इंग्लिश टीम को गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी मजबूती मिलेगी।

बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग।

इंग्लैंड पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा

दूसरी ओर, आपको जारी एशेज सीरीज के बारे में जानकारी दें, तो अभी तक मेजबान ऑस्ट्रेलिया कमाल का प्रदर्शन करती हुई नजर आई है। टीम ने पहले ही तीन मैचों में जीत हासिल कर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पर्थ और ब्रिसबेन में खेले गए मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 8-8 विकेट से जीत हासिल की, तो इसके बाद एडिलेड ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 82 रनों से जीत हासिल कर, प्रतिष्ठित एशेज सीरीज को भी बरकरार रखा।

साथ ही लगातार तीन मैचों में हार के बाद मेहमान टीम टीम मुश्किल में है, क्योंकि एशेज वापस जीतने का मौका वे पहले ही गंवा चुके हैं। बेन स्टोक्स की टीम पर ऑस्ट्रेलिया में एक और 5-0 से करारी हार का खतरा मंडरा रहा है। देखने लायक बात होगी कि इंग्लिश टीम चौथे टेस्ट मैच में कैसा प्रदर्शन करती है?

আরো ताजा खबर

WPL 2026: RCB महिला टीम की दूसरी खिताबी जीत से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया था खास मैसेज

RCB Women (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) महिला टीम के लिए यादगार साबित हुआ। स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो 

England U19 vs India U19, Final (Image Credit- Twitter X) ICC Under 19 World Cup 2026, Final: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज 6 फरवरी को भारत...

T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही भारतीय खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया...

T20 WC 2026: इन 3 खिलाड़ियों के बलबूते टूर्नामेंट जीत सकती है पाकिस्तान

Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सह-मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं और पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट...