Skip to main content

ताजा खबर

Ashes 2025-26: एशेज सीरीज के पहले मैच के लिए रिकी पाॅन्टिंग ने चुनी ऑस्ट्रेलियाई टीम, देखें किस-किस को मिली जगह?

Ricky Ponting (Image Credit- Twitter X)
Ricky Ponting (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पाॅन्टिंग ने बहुप्रतीक्षित एशेज सीरीज के पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 चुनी है। पाॅन्टिंग ने की इस टीम में Jake Weatherald को जगह दी है। अगर वह पर्थ टेस्ट मैच खेले, तो उनका यह डेब्यू टेस्ट मैच होने वाला है।

गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को चोटों की बढ़ती चिंताओं का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और पैट कमिंस, साथ ही बैकअप तेज गेंदबाज सीन एबॉट, शुरुआती टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

इन झटकों को ध्यान में रखते हुए, साथ ही संतुलन और सही टीम संयोजन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, पाॅन्टिंग की प्रस्तावित ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में कुछ नए खिलाड़ियों को जगह मिली है। इन खिलाड़ियों ने कुछ हद तक अनुभवी गेंदबाजों को रिप्लेस करने की कोशिश की है।

पाॅन्टिंग ने चुनी ऑस्ट्रेलियाई टीम

रिकी पाॅन्टिंग ने आईसीसी रिव्यू के हवाले से कहा- “मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की सर्वश्रेष्ठ टीम में जेक वेदरल्ड, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मौजूद हैं। लाबुशेन पिछले महीने में उनसे जो भी अपेक्षा की गई थी, वह सब किया है, अपनी इच्छानुसार शतक बनाए हैं और तीसरे नंबर पर टीम में वापसी की है।”

उन्होंने आगे कहा, “स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर, ट्रैविस हेड पाँचवें नंबर पर, कैमरन ग्रीन छठे नंबर पर और एलेक्स कैरी सातवें नंबर पर। स्कॉट बोलैंड, मिशेल स्टार्क के साथ, शायद डॉगेट को माइकल नेसर और नाथन लियोन पर तरजीह दी जाए, जो वैसे भी खेलने वाले थे। मुझे लगता है कि यही ऑस्ट्रेलिया की टीम होगी।”

एशेज ओपनर के लिए रिकी पाॅन्टिंग की प्लेइंग 11

जेक वेदरल्ड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), स्कॉट बोलैंड, मिशेल स्टार्क, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन लियोन

আরো ताजा खबर

किंग कोहली से नहीं मिल पाया तो फूट-फूटकर रो पड़ा उनका नन्हा फैन, देखें वायरल वीडियो!

Young Virat Kohli fan (Image credit Twitter – X) विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। हर उम्र के लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनके...

IPL 2026: शॉर्ट-बॉल की कमजोरी को दूर करने के लिए श्रेयस अय्यर को यहां से मिला मोटिवेशन

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) श्रेयस अय्यर इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में...

DC पर शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने किया डीपीएस आरके पुरम का दौरा, छात्रों को दी अहम सलाह

Virat Kohli DPS RK Puram (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने हाल ही में दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में एक क्रिकेट अकादमी के...

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 18 वर्षीय टिली कोर्टीन-कोलमैन को मिला मौका

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड ने जून 2026 में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का...