Skip to main content

ताजा खबर

Ashes 2025-26: एमसीजी ने बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, एक दिन में पहली बार मैच देखने पहुंचे सबसे अधिक लोग 

Melbourne Cricket Ground. (Photo Source: Twitter)
Melbourne Cricket Ground. (Photo Source: Twitter)

जारी एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज 26 दिसंबर से ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर शुरू हो चुका है। जहां खेल के पहले विकेटों की बारिश देखने को मिली, तो स्टेडियम ने भी दर्शकों की संख्या के मामले में एक नया इतिहास रच दिया है।

एमसीजी में शुरू हुए इस चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन स्टेडियम में कुल 94199 क्रिकेट फैंस ने उपस्थिति दर्ज कराई। यह किसी क्रिकेट मैच के लिए इस मैदान पर अब तक की सबसे अधिक क्रिकेट फैंस की उपस्थिति है। इससे पहले कभी भी इस मैदान पर एक साथ इतने फैंस ने मैच नहीं देखा है।

इससे पहले स्टेडियम में सबसे अधिक संख्या में फैंस 2015 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच को देखने पहुंचे थे, जब कुल 93,013 फैंस मैदान पर मौजूद थे। लेकिन अब 26 दिसंबर को बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन दर्शकों की संख्या ने पिछले रिकाॅर्ड्स को भी ध्वस्त कर दिया है। साथ ही अगर बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैचों की बात करें, तो साल 2013 में बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन एमसीजी में कुल 91,112 दर्शक मौजूद थे।

पहले दिन देखने को मिली विकेटों की बारिश

दूसरी ओर, आपको एमसीजी में जारी चौथे टेस्ट मैच में पहले दिन के खेल के बारे में बताएं, तो पहले दिन क्रिकेट फैंस को विकेटों की बारिश देखने को मिली है। खेल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की पहली पारियां समाप्त हो चुकी है। एमसीजी की हरी पिच पर खेल के पहले दिन कुल 20 विकेट गिरे।

मुकाबले में मेहमान इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 152 रनों पर ढेर कर दिया। लेकिन इसके बाद जब इंग्लैंड बल्लेबाजी करने उतरी, तो उसकी हालत तो ऑस्ट्रेलिया से भी खराब हो गई। पूरी इंग्लिश टीम पहली पारी में महज 110 रनों पर ढेर हो गई।

पहले दिन स्टंम्स के समय ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 4 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर बढ़त 46 रनों की हो गई है। क्रीज पर इस समय स्काॅट बोलेंड 4* और ट्रैविस हेड 0* मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

MI vs CSK, Top 10 Memes: मुंबई बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, MI vs CSK: top 10 memes (image via X) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के 33वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने...

IPL 2026: फिरकी के जाल में फंसी मुंबई इंडियंस, सीएसके ने 103 रनों से दी करारी शिकस्त 

MI vs CSK (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 33वां मैच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में सीएसके ने...

RCB vs GT: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स और माइलस्टोन

IPL 2026 RCB vs GT (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला...

PSL 2026: मोहम्मद आमिर के उकसावे पर भड़के फहीम अशरफ, बल्ला तानकर की बहसबाजी, देखें वीडियो

Mohammad Amir’s animated send-off irks Faheem Ashraf in PSL 2026 (image via X) गुरुवार, 23 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पीएसएल 2026...