Skip to main content

ताजा खबर

Aravinda de Silva ने दिया चौंकाने वाला बयान कहा, श्रीलंका अब पहले की तरह आक्रामक…

Aravinda de Silva (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी व कप्तान अरविंद डि सिल्वा (Aravinda de Silva) ने हाल में श्रीलंका क्रिकेट टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। अरविंद का कहना है कि अब की श्रीलंकाई टीम वैसा आक्रामक क्रिकेट नहीं खेलती है, जैसा कि उससे पहले की लंकाई टीमें खेलती थी।

साथ ही पूर्व चीफ सेलेक्टर का कहना है कि जिस एप्रोच के साथ आज के समय में टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड क्रिकेट खेल रही है, उस एप्रोच के हिसाब से कोई भी इंग्लैंड को उनके घर में आसानी से नहीं हरा सकता है।

गौरतलब है कि इस समय श्रीलंका क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। तो वहीं अब 21 अगस्त से दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का पहला मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले अरविंद ने बड़ा बयान दिया है।

अरविंद डि सिल्वा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही inews.co.uk से बातचीत करते हुए अरविंद डि सिल्वा ने कहा- श्रीलंका इस समय ऐसा खेल खेल रही है, जैसा इतिहास में किसी अन्य टीम ने नहीं खेला। हमारी एक पहचान थी, लोग जानते थे कि श्रीलंकाई क्रिकेटर किस तरह से खेल खेलते हैं और टीमें उसका अनुकरण करना चाहती थीं। मुझे नहीं लगता कि इस समय हमारे पास ऐसी कोई टीम है, जो वैसा खेल खेलती हो।

अरविंद ने आगे कहा- मैं इस समय इंग्लैंड जिस तरह से क्रिकेट खेल रहा है, उसका आनंद ले रहा हूं। वे बहुत आक्रामक क्रिकेट खेल रहे हैं। फिर चाहे वे गेंदबाजी कर रहे हों या बल्लेबाजी कर रहे हों। इंग्लैंड वास्तव में पाॅजिटिव माइंटसेड अपना रहा है और इनके रिजल्ट भी उन्हें मिल रहे हैं। इंग्लैंड में जीतना कठिन है, लेकिन यह निश्चित रूप से असंभव नहीं है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 12वां मैच पाकिस्तान और यूएसए के बीच कोलंबो में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान...

T20 WC 2026: ‘आईसीसी को हार्दिक बधाई’ भारत-पाक मैच फिर से बहाल होने पर बोले BCCI डिप्टी चीफ राजीव शुक्ला 

IND A vs AUS A 2025: Rajeev Shukla (image via X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर उठा-पटक...

‘अपने लिए कुछ नहीं किया’: ICC द्वारा मांगें ठुकराए जाने के बाद मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, बॉयकॉट पर यू-टर्न!

T20 WC 2026, IND vs PAK: Mohsin Naqvi (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने जोर देकर कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बॉयकॉट विवाद...

10 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. BCCI ने नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की, रोहित-विराट का हुआ डिमोशन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए सीनियर...