Skip to main content

ताजा खबर

Ajit Agarkar ने जैसे ही मीडिया के सामने दिया बयान, Mohammed Shami ने लगाई नेट्स पर और जान

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

हर एक फैन Mohammed Shami को फिर से टीम इंडिया में खेलते हुए देखना चाहता है, जिसे लेकर शमी दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जहां शमी की ये मेहनत NCA में चल रही है, इस बीच चीफ सेलेक्टर Ajit Agarkar ने शमी को लेकर बयान दिया है, जो उनकी वापसी से जुड़ी है। वहीं इस बयान के सामने आते हैं शमी में और जोश आ गया है, जिसका नजारा उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाया है।

पाकिस्तान से आया शमी के खिलाफ बयान

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शमी ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक के उस बयान का जवाब दिया था, जिसमें इंजमाम ने कहा था कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान भारतीय टीम ने गेंद से छेड़छाड़ की थी। इसे लेकर शमी ने इंजमाम को लताड़ते हुए बोला था कि उन्हें कार्टूनगिरी नहीं करनी चाहिए। अब शमी के इस कमेंट पर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने अपनी प्रतिक्रया दी है, अली ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शमी को इंजमाम के लिए कार्टून शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था क्योंकि यह बेहूदा जुबान है।

Mohammed Shami ने Ajit Agarkar को दिखाई अपनी फिटनेस

*Agarkar बोले-शमी की बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हो सकती है वापसी।
*जिसके बाद Mohammed Shami ने NCA से फिर एक नई इंस्टा रील की शेयर।
*वीडियो में तेजी के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं शमी, फिटनेस पर करते दिखे काम।
*शमी की फिटनेस में हुआ काफी सुधार, Agarkar की बात हो सकती है सही साबित।

पुरानी लय में लौट आए हैं Mohammed Shami

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

ऐसी ही एक और रील वीडियो शेयर की थी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

Mohammed Shami ने वनडे वर्ल्ड कप में सनसनी मचा दी थी

भले ही टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल हार गई थी, लेकिन उस टूर्नामेंट में Mohammed Shami की रफ्तार का कहर देखने को मिला था। शुरूआत में शमी को मौके नहीं मिल रहे थे, लेकिन जैसे ही हार्दिक वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हुए। शमी की अंतिम 11 में एंट्री हो गई, जिसके बाद उन्होंने सिर्फ 7 मैचों में कुल 24 विकेट निकाल लिए और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम कर लिए थे।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...