
Rashid Khan (Photo Source: ACB Media)
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 177 रनों से शानदार जीत दर्ज की। यह इस फॉर्मेट में टीम की सबसे बड़ी जीत है। रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक के बल पर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 311 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 34.2 ओवरों में 134 रनों पर ऑलआउट हो गई।
राशिद खान ने अपने 9 ओवर के स्पैल में मात्र 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए। राशिद इस मैच में हैमस्ट्रिंग चोट के साथ गेंदबाजी कर रहे थे। मैच के बाद उन्होंने कहा कि वह बस यही सोच रहे थे कि किसी तरह वह आखिर तक मैदान पर रहें।
मैंने अंत तक मैदान पर रहने की पूरी कोशिश की- राशिद खान
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के बाद राशिद खान ने ESPNcricinfo पर बात करते हुए कहा,
मुझे हैमस्ट्रिंग की चोट लगी है, मुझे एक महीने पहले चोट लगी थी, मैं काफी बदकिस्मत था लेकिन मैंने अंत तक मैदान पर रहने की पूरी कोशिश की, टीम के लिए जितना हो सके उतना करने की कोशिश की। एक टीम के तौर पर हमारे लिए एक बड़ा मौका है, एक बड़ी टीम के खिलाफ सीरीज जीतना और यही मेरे दिमाग में था। मेरा योगदान अहम होगा इसलिए मुझे अंत तक मैदान पर रहना होगा।
बता दें, साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जब राशिद बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उनकी हैमस्ट्रिंग की समस्या फिर से उभर आई। हालांकि, उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और 12 गेंदों में नाबाद 6 रन बनाए। इसके बाद स्पिनर ने गेंदबाजी से कहर बरपाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।
राशिद खान पिछले कुछ समय से चोट से जूझ रहे हैं। वह हैमस्ट्रिंग के कारण हंड्रेड के आखिरी चरण से बाहर हो गए थे। फिर वह अफगानिस्तान की घरेलू टी20 लीग और न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए।
IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम की मेजबानी पर संशय, 13 मार्च को होगा आखिरी फैसला
टी20 विश्व कप जीत के बाद दिवंगत पिता को याद कर भावुक हुए रिंकू सिंह
IPL 2026 Schedule: पहले 20 मैचों के लिए हुआ शेड्यूल जारी, जानें वेन्यू, टाइमिंग और बहुत कुछ
IPL 2026: पांच खिलाड़ी जो आगामी सीजन में ऑरेंज कैप जीत सकते हैं

