Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs SA: “मैंने अंत तक मैदान पर रहने की कोशिश…”, चोट के बावजूद राशिद खान ने खेला मैच

Rashid Khan (Photo Source: ACB Media)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 177 रनों से शानदार जीत दर्ज की। यह इस फॉर्मेट में टीम की सबसे बड़ी जीत है। रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक के बल पर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 311 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 34.2 ओवरों में 134 रनों पर ऑलआउट हो गई।

राशिद खान ने अपने 9 ओवर के स्पैल में मात्र 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए। राशिद इस मैच में हैमस्ट्रिंग चोट के साथ गेंदबाजी कर रहे थे। मैच के बाद उन्होंने कहा कि वह बस यही सोच रहे थे कि किसी तरह वह आखिर तक मैदान पर रहें।

मैंने अंत तक मैदान पर रहने की पूरी कोशिश की- राशिद खान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के बाद राशिद खान ने ESPNcricinfo पर बात करते हुए कहा,

मुझे हैमस्ट्रिंग की चोट लगी है, मुझे एक महीने पहले चोट लगी थी, मैं काफी बदकिस्मत था लेकिन मैंने अंत तक मैदान पर रहने की पूरी कोशिश की, टीम के लिए जितना हो सके उतना करने की कोशिश की। एक टीम के तौर पर हमारे लिए एक बड़ा मौका है, एक बड़ी टीम के खिलाफ सीरीज जीतना और यही मेरे दिमाग में था। मेरा योगदान अहम होगा इसलिए मुझे अंत तक मैदान पर रहना होगा।

बता दें, साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जब राशिद बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उनकी हैमस्ट्रिंग की समस्या फिर से उभर आई। हालांकि, उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और 12 गेंदों में नाबाद 6 रन बनाए। इसके बाद स्पिनर ने  गेंदबाजी से कहर बरपाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

राशिद खान पिछले कुछ समय से चोट से जूझ रहे हैं। वह हैमस्ट्रिंग के कारण हंड्रेड के आखिरी चरण से बाहर हो गए थे। फिर वह अफगानिस्तान की घरेलू टी20 लीग और न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए।

আরো ताजा खबर

IND vs SA 2025: रन बनाना जरूरी इरफान पठान की चेतावनी, शुभमन गिल पर बढ़ा दबाव

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने शुभमन गिल को लेकर साफ कहा है कि अगर वे T20 टीम में अपनी जगह पक्की करना...

IPL में अगले ग्लेन मैक्सवेल बनने की क्षमता रखने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में जानिए यहाँ

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter/X) ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पिछले महीने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) द्वारा रिलीज़ किए जाने और उसके बाद आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में हिस्सा न लेने के...

IND vs SA 2025: शुभमन गिल के ख़राब फॉर्म के बीच सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने T20I उप-कप्तानी पर उठाए सवाल

Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही 5 मैचों की टी-20आई श्रृंखला फिलहाल एक-एक की बराबरी पर टिकी हुई है। पहले मुकाबले में जीत...

IND vs SA 2025: ‘अक्षर को नंबर 3 पर भेजना उन्हें भेड़ियों के बीच फेंकने जैसा’ – डेल स्टेन ने भारत की आलोचना की

IND vs SA: Axar Patel (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारत की टीम मैनेजमेंट के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है।...