Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs NZ: ग्रेटर नोएडा की खराब सुविधाओं और गीली आउटफील्ड की वजह से एकमात्र टेस्ट हुआ रद्द

AFG vs NZ: ग्रेटर नोएडा की खराब सुविधाओं और गीली आउटफील्ड की वजह से एकमात्र टेस्ट हुआ रद्द

AFG vs NZ (Pic Source-X)

खराब मौसम, गीली आउटफील्ड और बेकार सुविधाओं की वजह से अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला रद्द कर दिया गया है। बता दें, इस पूरे टेस्ट मैच में एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी थी और सभी 5 दिनों में दोनों टीमों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शुरुआती चार दिन खेल ना होने के बाद तमाम क्रिकेट फैंस को यह उम्मीद थी कि पांचवें दिन इन दोनों टीमों के बीच शानदार मैच देखने को मिलेगा, लेकिन बारिश की वजह से ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कंपलेक्स ग्राउंड में ना तो मैच शुरू हुआ और ना ही टॉस हुआ। बता दें कि, एकमात्र टेस्ट के पहले दिन थोड़े समय के लिए बारिश हुई थी, जिसके बाद खराब सुविधाओं की वजह से इसे ठीक नहीं किया जा सका। मैच अधिकारियों के पास इस मैच को रद्द करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज यानी 13 सितंबर को यह अपडेट दिया था कि, ‘ग्रेटर नोएडा में अभी भी बारिश हो रही है और लगातार बारिश होने की वजह से अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांचवा और अंतिम दिन का खेल भी मैच अधिकारियों द्वारा रद्द कर दिया गया है।’

शुरुआत से ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के शेड्यूल और मैदान को लेकर कई सवाल उठाए गए थे। इस मैच से पहले भी अफगानिस्तान टीम ने बहुत ही कम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेले हैं। यही नहीं न्यूजीलैंड टीम के लिए भी यह काफी निराशाजनक बात थी।

दक्षिण अफ्रीका को अब अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है

अब दक्षिण अफ्रीका को अफगानिस्तान के खिलाफ UAE में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 18 सितंबर से हो रही है। यही नहीं न्यूजीलैंड टीम को श्रीलंका और इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते हुए देखा जाएगा।

न्यूजीलैंड टीम, श्रीलंका का दौरा करेगी और दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 18 सितंबर से होगी। इसके बाद उन्हें अक्टूबर महीने में भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

আরো ताजा खबर

21 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ‘उम्र बस एक नंबर है’ – चेतन शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा का समर्थन किया शर्मा ने...

BCB ने घरेलू क्रिकेट के नए ढांचे को दी हरी झंडी; 6 टीमों और 3 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में होगी कॉर्पोरेट भागीदारी

BCB (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घरेलू क्रिकेट को नए तरीके से आयोजित करने के लिए छह टीमों वाली नई प्रतियोगिता को मंजूरी दे दी...

SM Trends: 21 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने 21 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात...

IND vs JPN: ‘यह हमारे लिए बेहद खास’ – भारत के साथ ऐतिहासिक भिड़ंत पर बोले जापानी कप्तान

IND vs JPN: Japan Captain Hails Historic India Encounter as “Extremely Special” (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मैच से पहले, जापान की पुरुष टीम के कप्तान केंडेल...