Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs IND: सूर्यकुमार यादव ने 189.29 की स्ट्राइक रेट से 53 रन ठोक जीता “प्लेयर ऑफ द मैच” अवॉर्ड

Suryakumar Yadav (Photo Source: Getty Images)

AFG vs IND, Suryakumar Yadav Won POTM Award: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से मात दी। मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लबेाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान 20 ओवरों में 134 रनों पर ऑलआउट हो गई।

जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में मात्र 7 रन और 3 विकेट चटकाकर कमाल का स्पैल डाला। लेकिन टीम की जीत में बड़ी भूमिका सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी ने निभाई। सूर्या को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

सूर्यकुमार यादव ने पारी में जड़े 5 चौके और 3 छक्के

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 90 के स्कोर पर 4 बड़े विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा (8), ऋषभ पंत (20), विराट कोहली (24) और शिवम दुबे (10) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। जिसके बाद फिर सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के बीच पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की अहम साझेदारी हुई।

सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली। वह पारी के 17वें ओवर में फजलहक फारूकी के खिलाफ आउट हुए थे। वहीं हार्दिक पांड्या ने 24 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए।

मैं जानता हूं कि मैं क्या करना चाहता हूं- सूर्या

अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा,

मुझे लगता है कि इसमें बहुत मेहनत है, प्रोसेस और रूटीन शामिल है। मैं अपने मन में स्पष्ट हूं कि मैं क्या करना चाहता हूं, मुझे यह प्लेयर ऑफ द मैच किसी गेंदबाज को देने में कोई आपत्ति नहीं है। पहली बार यह किसी बल्लेबाज (इस टूर्नामेंट में भारत से) के पास जा रहा है। मुझे लगता है कि आपको बस अपना गेम प्लान जानना होगा और उसके अनुसार खेलना होगा। मुझे अब भी याद है कि जब हार्दिक बल्लेबाजी करने आए तो मैंने उनसे कहा कि चलो इसी इरादे से बल्लेबाजी करते हैं। आइए पैडल दबाते रहें और आगे जाते हैं अंत में 180 के स्कोर से बहुत खुश हूं।

আরো ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

Mitchell Starc and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग जारी होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बादशाहत...

‘लोग मुझ पर विश्वास नहीं करते’ Duleep Trophy में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने दिया चौंकाने वाला बयान

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) Ishan Kishan On Red ball Cricket Comeback: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) जो इस समय जारी दलीप ट्राॅफी...

बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा 

Rahul Dravid (Image Credit- Twitter X) जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साइकल में भारतीय क्रिकेट टीम की मौजूदा हालात को देखते हुए भी पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने टीम...

26 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से...