

1. T20 WC 2026: इटली को 73 रनों से हराकर स्काॅटलैंड ने दर्ज की टूर्नामेंट में पहली जीत
जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मैच आज 9 फरवरी को स्काॅटलैंड और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में इटली को 73 रनों से हराकर, स्काॅटलैंड ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की है। मिशेल लीस्क (4 विकेट) को शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।
2. T20 WC में भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए पाकिस्तान ने अधिक पैसे की मांग की: रिपोर्ट्स
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के दो सदस्यों ने सोमवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के साथ, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चेयरमैन मोहसिन नकवी से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीसीबी ने आईसीसी के आला अधिकारियों से मुलाकात के बाद, भारत के खिलाफ अपने मैच में रिवन्यू शेयर में बढोत्तरी की मांग की है। लेकिन यहां ध्यान देने वाली है कि पाकिस्तान ने पहले भारत से खेलने से मना किया था, तो अब वह भारत के खिलाफ मुकाबले में रिवन्यू शेयर बढ़ाने की मांग क्यों कर रहा है?
3. सचिन तेंदुलकर की तरह, वैभव सूर्यवंशी को भी टीम इंडिया में जल्दी से शामिल करें: शशि थरूर
आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रिकाॅर्ड शतक लगाने के बाद, कांग्रेस सांसद शशि थरूर वैभव सूर्यवंशी को जल्द से जल्द भारतीय टीम में शामिल करने की वकालत करते हुए नजर आए हैं। इसको लेकर थरूर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स से एक पोस्ट भी शेयर की है।
सूर्यवंशी को लेकर थरूर ने अपने एक्स अकाउंट पर अमूल की एक फोटो शेयर की और लिखा- “वैभव सूर्यवंशी को जल्द से जल्द उच्च सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिलना चाहिए। पिछली बार जब हमने क्रीज पर 14 साल के किसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी को देखा था, तो उनका नाम सचिन तेंदुलकर था। और हमने उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करवाया।”
4. T20 WC 2026: नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले कोच गंभीर ने टीम इंडिया को घर पर डिनर के लिए बुलाया, देखें वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम और सपोर्ट स्टाफ को, दिल्ली स्थित अपने घर पर डिनर के लिए होस्ट करते हुए नजर आए हैं। गंभीर के घर पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की पहुंचने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
गौरतलब है कि भारतीय टीम को जारी टी20 वर्ल्ड कप में अपना अगला मैच दिल्ली के अरुण जटेली क्रिकेट स्टेडियम में 12 फरवरी के खेलना है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी कोच गंभीर के घर डिनर का आनंद लेने पहुंचे।
5. ICC ने PCB को दी वॉर्निंग, मोहसिन नकवी सोमवार को पीएम शहबाज शरीफ से बायकाॅट पर करेंगे चर्चा
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है। 20 टीमों के बीच खेले जा रहे टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जाना है, जिसे लेकर पाकिस्तानी ने बायकाॅट करने का विचार किया है। इसी विषय पर पिछले कई दिनों से पाकिस्तान और आईसीसी के बीच टकराव जारी है। मुद्दे को सुलझाने के लिए रविवार लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई शीर्ष अधिकारियों की बैठक में आईसीसी ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मुकाबला न खेलने के लिए चेतावनी दे दी है। आईसीसी ने पाकिस्तान बोर्ड को बता दिया है कि अगर वह यह मैच नहीं खेलता है, तो उसके खिलाफ क्या संभावित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बायकाॅट पर चर्चा के लिए मोहसिन नकवी सोमवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे।
6. T20 WC 2026: जिम्बाब्वे की शानदार गेंदबाजी के सामने 103 रनों पर सिमटी ओमान की पारी
जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 8वां मैच आज 9 फरवरी, सोमवार को जिम्बाब्वे और ओमान के बीच, सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में खेला जा रहा है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान जिम्बाब्वे की शानदार गेंदबाजी के सामने 103 रनों पर सिमट गई है। ओमान के लिए विकेटकीपर विनायक शुक्ला ही 28 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगर्वा, ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस के हाथ 3-3 विकेट लगे।
7. रणजी ट्राॅफी 2025-26: जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, एमपी को हराकर की सेमीफाइनल में एंट्री
पेसर आकिब नबी के करियर के सर्वश्रेष्ठ 12 विकेट से जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच के चौथे दिन सोमवार को इंदौर में मध्यप्रदेश को 56 रन से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। पहली पारी में सात विकेट चटकाने वाले 29 साल के नबी ने दूसरी पारी में पांच विकेट झटके, जिससे जीत के लिए 291 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही 2021-22 की चैंपियन मध्य प्रदेश की टीम 234 रनों पर सिमट गई।
8. इन दिनों आलोचना झेल रहे बाबर आजम को रिकी पोंटिंग से मिली अहम सलाह
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को इन दिनों अपनी बल्लेबाजी को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज पोंटिंग ने कहा, “अगर आप 18 गेंद में 15 रन बनाते हैं, तो आप खुद पर ही दबाव नहीं डालते बल्कि दूसरे तरफ खड़े खिलाड़ी पर भी दबाव बनता है। बाबर आजम को शुरुआत में बाउंड्री मारने की जरूरत है, वरना हर बार जब वह बल्लेबाजी करने उतरता है, तो पूरे मैच का मोमेंटम बदल जाता है।”
T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव ने मेरे काम को और आसान बना दिया है – गौतम गंभीर
T20 World Cup 2026: भारत मैच पर अंतिम फैसले से पहले पीएम शहबाज शरीफ से मिलेंगी PCB चीफ मोहसिन नकवी
SM Trends: 9 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
T20 WC 2026: इटली को 73 रनों से हराकर स्काॅटलैंड ने दर्ज की टूर्नामेंट में पहली जीत 

