
Tilak Varma (Image Credit- Instagram)
रोहित शर्मा के खास Tilak Varma टीम इंडिया में अपनी जगह धीरे-धीरे पक्की कर रहे हैं, साथ ही उनको टी20 क्रिकेट में ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं। ऐसे में तिलक अब अफ्रीका टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे, वहीं आज पहला टी20 मैच है और आज का दिन इस खिलाड़ी के लिए काफी ज्यादा खास है।
आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच कब खेला था Tilak Varma ने?
Tilak Varma को टीम इंडिया से अभी तक टी20 क्रिकेट में ज्यादा मौके मिले हैं, इस बल्लेबाज ने सिर्फ 4 वनडे मैच खेले हैं भारतीय टीम से और कुल 16 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है और टी20 में 2 अर्धशतक उनके नाम है, साथ ही तिलक ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टी20 मैच इस साल जनवरी महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।
जन्मदिन पर खुद को शानदार प्रदर्शन का गिफ्ट देंगे Tilak Varma!
*Tilak Varma ने अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी20 मैच से पहले रील वीडियो की शेयर।
*जहां इस रील वीडियो में ये खिलाड़ी मैदान पर कड़ा अभ्यास करते हुए दिख रहा है।
*इस दौरान बल्लेबाजी के अलावा तिलक करते हुए नजर आए गेंदबाजी का अभ्यास भी।
*आज है तिलक का जन्मदिन, ऐसे में खुद को देना चाहेंगे शानदार प्रदर्शन का गिफ्ट।
Tilak Varma ने ये रील वीडियो शेयर की है
A post shared by Tilak Varma (@tilakvarma9)
टी20 सीरीज की ट्रॉफी के साथ दोनों टीमों के कप्तान
A post shared by Proteas Men (@proteasmencsa)
MI टीम ने किया है इस खिलाड़ी को रिटेन
दूसरी ओर MI टीम ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले तिलक वर्मा को रिटेन किया है, टीम ने ईशान किशन से ज्यादा भरोसा तिलक पर जताया है। IPL 2024 के दौरान कुछ रिपोर्ट्स आई थी, जिसमें बताया गया था कि हार्दिक और तिलक के बीच लड़ाई हुई थी। लेकिन अब सारे विवाद टीम में खत्म होते नजर आ रहे हैं और एक नए वीडियो में हार्दिक तिलक को गले लगाते हुए नजर आए थे। वैसे MI टीम ने तिलक के अलावा हार्दिक, रोहित, सूर्यकुमार और बुमराह को रिटेन किया है। अब देखना होगा की ऑक्शन में टीम के साथ कौन-कौन जुड़ता है।
ENG vs IND: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
ENG vs IND: पहले वनडे में इन 3 गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजर, मैच का रुख बदलने का रखते हैं दम
‘अभी बेस्ट आना बाकी है’ लाॅर्ड्स में ऐतिहासिक सेंचुरी लगाने के बाद बोलीं यास्तिका भाटिया
हनुमा विहारी का टीम इंडिया पर बड़ा हमला, इंग्लैंड से 4-0 से टी20 सीरीज हार के बाद उठाए कई सवाल

