Skip to main content

ताजा खबर

7 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. WPL 2026: इन 3 गेंदबाजों ने लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हुई और यह सीजन एक बार फिर साबित कर गया कि यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट की सबसे प्रतिस्पर्धी T20 लीगों में से एक है। इस बार बल्लेबाजी और भी आक्रामक नजर आई, रन रेट ऊंचे रहे और ऐसे में गेंदबाजों पर लगातार दबाव बना रहा। सिर्फ रन रोकना ही नहीं, बल्कि सही समय पर विकेट निकालना ही सफलता की कुंजी बना।

5 फरवरी को खेले गए फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। भले ही बल्लेबाजों के कारनामे सुर्खियों में रहे, लेकिन पूरे टूर्नामेंट की दिशा तय करने में गेंदबाजों की भूमिका बेहद अहम रही। आइए जानते हैं WPL 2026 की टॉप 3 विकेट लेने वाली गेंदबाजों के बारे में: 3. नादिन डी क्लर्क (16 विकेट), 2. नंदिनी शर्मा (17 विकेट), 1. सोफी डिवाइन (17 विकेट)

2. वायरल फीवर की वजह से T20 WC का पहला मैच खेलने से चूक सकते हैं जसप्रीत बुमराह: रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, वायरल फीवर की वजह से जसप्रीत बुमराह यूएसए के खिलाफ भारत के पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में खेलने से चूक सकते हैं। बता दें कि टीम ने शुक्रवार को बुमराह की गैर-मौजूदगी में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया था।

इंडियन एक्सप्रेस की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को आयोजित ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन में बुमराह के बिना हिस्सा लिया। यहां पर बुमराह के अलावा सिर्फ 13 खिलाड़ी ही नजर आए। तो वहीं, बुमराह की गैर-मौजूदगी के बाद ये साबित हो गया है कि भारत के पास फिलहाल 13 खिलाड़ी हैं, जो पूरी तरह से फिट हैं।

3. T20 WC में पाकिस्तान ने की जीत से शुरुआत, नीदरलैंड को पहले मुकाबले में रोमांचक तरीके से 3 विकेट से हराया

आज 7 फरवरी, शनिवार से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। जारी 10वें सीजन का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में पाकिस्तान ने फहीम अशरफ के अंतिम ओवरों में किए गए शानदार प्रदर्शन के चलते, 3 विकेट से एक रोमांचक जीत दर्ज की है।

मुकाबले में नीदरलैंड से मिले 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी, लेकिन इसके बाद फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 24 रन बटोरते हुए मैच का रुख पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया। अशरफ ने मुकाबले में 11 गेंदों में 2 चौके व 3 छक्कों की मदद से 29* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।

4. विराट-रोहित को झटका: बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड B में किया गया डिमोट! – रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स में एक बड़ा बदलाव फाइनल कर लिया है, जिससे खिलाड़ियों के रिटेनर स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ने ग्रेड A+ कैटेगरी को पूरी तरह से खत्म करने का फैसला किया है, और अब एक आसान तीन-टियर सिस्टम अपनाया जाएगा जो मौजूदा वर्कलोड और मल्टी-फॉर्मेट उपलब्धता पर ज्यादा जोर देगा। इस फेरबदल का एक सबसे खास नतीजा यह है कि सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को डिमोट कर दिया गया है, जिन्हें नए स्ट्रक्चर के तहत ग्रुप B में रखा गया है।

5. मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में टी20आई का भारत का रिकॉर्ड कैसा रहा है?

सूर्यकुमार यादव पहली बार वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी कर रहे हैं, ऐसे में मेजबान टीम को उम्मीद होगी कि वे एक ऐसे वेन्यू पर अपने अभियान की शुरुआत पॉजिटिव नोट पर करें, जहां टी20 इंटरनेशनल में मिले-जुले नतीजे आए हैं। कुल मिलाकर, भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में छह टी20आई मैच खेले हैं, जिनमें से चार जीते हैं और दो हारे हैं।

इस वेन्यू पर भारत का सबसे हालिया टी20आई मैच 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था, जहां उन्होंने अभिषेक शर्मा की 54 गेंदों पर शानदार 135 रनों की पारी की बदौलत 150 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी। 2023 में, भारत ने श्रीलंका को दो रनों से हराया था, जिसमें शिवम मावी ने चार विकेट लेकर जीत पक्की की थी।

6.  T20 World Cup 2026, IND vs USA: वानखेड़े की पिच पर होगी चौकों-छक्कों की बरसात, पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड पर डालें नजर

पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आखिरी बार लगभग दस साल पहले टी20 वर्ल्ड कप का मैच हुआ था, जब 2016 एडिशन के सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला वेस्टइंडीज से हुआ था। उस मैच की तरह, आने वाला मुकाबला भी हाई-स्कोरिंग होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमों की बैटिंग यूनिट में काफी पावर है। इस वेन्यू पर ओस का भी असर होता है, और मौसम में नमी रहने की उम्मीद है, इसलिए चेज करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

हेड टू हेड

खेले गए मैच 1
भारत जीता 1
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका जीता 0
टाई / कोई नतीजा नहीं 0

7. पाकिस्तान लेगा यू-टर्न, T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलेगा मैच? इस वजह से बढ़ी उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच को बॉयकॉट करने के अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए सरकार से सलाह लेने का का संकेत दिया है।  यह कदम श्रीलंका क्रिकेट की ओर से की गई गुजारिश के बाद उठाया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान से भारत के साथ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले इस बड़े मुकाबले को खेलने की अपील की गई है।

8. बीसीसीआई ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया को किया मालामाल, इतने करोड़ की प्राइज मनी की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को फाइनल में इंग्लैंड को हराकर 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है। बीसीसीआई ने अपने पोस्ट में लिखा, “बीसीसीआई के ऑनरेरी सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने विजयी इंडिया U19 टीम, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ और जूनियर क्रिकेट कमेटी के लिए ₹7.5 करोड़ के कैश अवॉर्ड की घोषणा की है। यह घोषणा जिम्बाब्वे में भारत की छठी ICC U19 वर्ल्ड कप जीत के बाद की गई है, जिसमें टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोई मैच नहीं हारा।”

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: भारत बनाम USA मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं जसप्रीत बुमराह?

T20 WC 2026, IND vs USA: Siraj is playing in place of Bumrah (image via getty) भारत और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने शनिवार, 7 फरवरी को मुंबई के मशहूर...

U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया इतिहास

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट की अंडर-19 टीम ने समय-समय पर वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि कुछ चुनिंदा...

T20 WC 2026, IND vs USA: USA ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, बुमराह और संजू टीम से बाहर

T20 World Cup 2026: IND vs USA (image via JioHotstar) आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप A के मैच में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने भारत को पहले बैटिंग...

T20 WC 2026: वेस्टइंडीज ने दूसरे मुकाबले में स्काॅटलैंड को 35 रनों से हराया

WI vs SCO (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्काॅटलैंड के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज...