

1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का विराम देने का फैसला किया। शमी ने 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। तो वहीं, शमी ने साल 2023 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के लिए आखिरी बार रेड बाॅल क्रिकेट खेला।
2. NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश की वजह से आज के मुकाबले में टाॅस में देरी हुई। साथ ही मैच भी 47-47 ओवर का कर दिया गया है। मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड (NZ): विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
भारत (IND): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह
3. SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान
भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया है। 6 नवंबर को टीम की घोषणा के साथ ही सूरज कश्यप को उपकप्तान बनाया गया है।
4. NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े
7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का यह दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच है, और कोहली के शानदार करियर में यह इस मैदान पर खेला जाने वाला केवल दूसरा वनडे होगा। हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में अपना दबदबा बनाए रखने के बावजूद, इस स्टार बल्लेबाज ने इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला है। (जो 12 साल से भी पहले, जनवरी 2014 में हुआ था) वेलिंगटन में खेले गए उस इकलौते मैच में, 304 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बल्ले से बेहतरीन 82 रन बनाए थी और गेंदबाजी में भी अपना असर छोड़ा, जहां उन्होंने सात ओवरों में 36 रन देकर 1 विकेट लिया था।
5. BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने पहली पारी में 90 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नेथन लायन के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हसन महमूद के टेस्ट करियर का यह पांचवां पांच विकेट हॉल था। खास बात यह है कि उनके ये पांचों पांच विकेट हॉल पांच अलग-अलग देशों में आए हैं। ऐसा करने वाले वह नेथन लायन के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
6. क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच
अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ के आयोजन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। नेपाल 4 दिसंबर से 21 दिसंबर 2026 तक इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जो 2027 वनडे वर्ल्ड कप के ग्लोबल क्वालीफायर में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगी।
7. जेमिमा रोड्रिग्स की तूफानी बल्लेबाजी, घरेलू टी20 टूर्नामेंट में महज 45 गेंद में लगाई सेंचुरी
सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के एलीट टूर्नामेंट में शुक्रवार को मुंबई का सामना पांडिचेरी से हुआ। मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए और पांडिचेरी के सामने जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य रखा। जेमिमा ने महज 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह 49 गेंदों में 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 107 रन बनाकर नाबाद रहीं।
8. उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा, 2018 में हुए बॉल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही बड़ा खुलासा किया है। अपने खुलासे से उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे काले अध्यायों में से एक को फिर से खोल दिया है। ख्वाजा ने दावा किया है कि 2018 के साउथ अफ्रीका दौरे पर गेंद से छेड़छाड़ की घटना में पूरी टीम शामिल थी और सभी को इसकी जानकारी थी। साथ ही पूर्व बल्लेबाज ने यह भी आरोप लगाया है कि केप टाउन में कैमरन बैनक्रॉफ्ट को कैमरे पर पकड़े जाने से पहले, पोर्ट एलिजाबेथ में खेले पिछले टेस्ट में भी गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल किया गया था।
‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी
NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

