Skip to main content

ताजा खबर

6 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. एलिस पैरी ने रचा इतिहास, महिला टी20 विश्व कप जीतकर बनाया क्रिकेट का सबसे बड़ा ‘महारिकॉर्ड’

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया।

जीत के साथ ही टीम ने सातवीं बार महिला टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत की सबसे बड़ी नायिका अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पैरी रहीं, जिन्होंने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी। इस खिताबी जीत के साथ एलिस पैरी ने क्रिकेट इतिहास में ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो अब तक कोई पुरुष या महिला खिलाड़ी हासिल नहीं कर पाया था। पैरी अब नौ सीनियर आईसीसी ट्रॉफियां जीतने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं।

2. शान मसूद से क्यों छिनी कप्तानी और बाबर आजम को दोबारा कैसे मिली कमान? चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने खोला राज

चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद के मुताबिक, सिलेक्शन कमिटी बाबर को रेड-बॉल फॉर्मेट की कप्तानी में वापस लाने के फैसले पर एकमत थी। इस बदलाव की वजह बताते हुए जावेद ने कहा कि भले ही मसूद ने एक बल्लेबाज के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया अपने कार्यकाल में दो शतक और सात अर्धशतक लगाए लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का कुल प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने 18 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से 12 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। टीम को कई बड़े झटके लगे, जिनमें ऑस्ट्रेलिया में 0-3 से क्लीन स्वीप, बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में ऐतिहासिक 0-2 से हार और दक्षिण अफ्रीका में 0-2 से हार शामिल है; इन नतीजों की वजह से पाकिस्तान पिछली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहा था।

3. ‘मैं नहीं चाहती कि यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप हो’ T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद बोलीं नट सीवर ब्रंट

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 7 विकेट से करारी शिकस्त के बावजूद, इंग्लैंड की कप्तान नट सीवर ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) ने आगे क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई है। ब्रंट ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- “मैं नहीं चाहती कि यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप हो। मुझे तो यह भी नहीं पता कि अगला वर्ल्ड कप कब है, इसलिए मैंने इस बारे में अभी तक कुछ सोचा भी नहीं है। जाहिर है, परिवार ही सब कुछ है। परिवार, टीम और सपोर्टर्स से जो सपोर्ट मिलता है, वह बहुत मायने रखता है। शायद इसीलिए भावनाएं इतनी ज़्यादा हैं।”

4. Women’s T20 WC 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज

रविवार, 5 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में मेजबान इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर अपना सातवां महिला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता। इंग्लैंड को 150/4 पर रोकने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बेथ मूनी ने 49 गेंदों पर शानदार 64 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ दोनों अवार्ड्स मिले।

इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में सभी टीमों की खिलाड़ियों ने बॉलिंग में शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन, कुछ टीमों के खिलाड़ी ऐसे रहे, जो अपनी गेंदबाजी के प्रदर्शन से इन सब खिलाड़ियों में अलग नजर आए। आइए जानते हैं महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 खिलाड़ियों के बारे में: 1. श्री चरणी (भारत) – 14 विकेट, 2. सोफी मोलिन्यू (ऑस्ट्रेलिया) – 11 विकेट, 3. फातिमा सना (पाकिस्तान) – 11 विकेट

5. Women T20 WC 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-3 खिलाड़ी

यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की 10वीं किश्त 5 जुलाई, रविवार को हुए फाइनल मैच के साथ समाप्त हुई। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर, रिकाॅर्ड 7वीं बार ही आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी को अपने नाम किया। मुकाबले में इंग्लैंड से मिले 151 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते सिर्फ 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

दूसरी ओर, इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में सभी टीमों की खिलाड़ियों ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन, कुछ टीमों के खिलाड़ी ऐसे रहे, जो अपने बल्ले के प्रदर्शन से इन सब खिलाड़ियों में अलग नजर आए। आइए जानें महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-3 खिलाड़ियों के बारे में: 3. नट सीवर ब्रंट (227), 2.बेथ मूनी (238), 3. डैनी व्हाइट हाॅज (302)

6. गौतम गंभीर तय करेंगे विराट-रोहित का भविष्य? कपिल देव का दोटूक जवाब – “इसकी कोई जरूरत नहीं है…”

जैसे-जैसे 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप नजदीक आ रहा है, भारत की दिग्गज बैटिंग जोड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर अटकलें तेज होती जा रही हैं। हेड कोच गौतम गंभीर के साथ संभावित मतभेद की अफवाहों के बीच, 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव ने इस बात पर अपनी बेबाक राय दी है कि फैसला लेने का असली अधिकार किसके पास होना चाहिए। कपिल ने साफ किया कि भारत की 2027 वर्ल्ड कप टीम में कोहली और रोहित की जगह के बारे में फैसला लेना सेलेक्टर का काम है। कपिल की राय में, सेलेक्टर के बाद कप्तान से सलाह ली जानी चाहिए और उसके बाद ही कोच से।

7. ‘मुझे उसके लिए बुरा लगता है’ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान की बिगड़ती तबीयत पर बोले कपिल देव

भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और महान क्रिकेटर इमरान खान की खराब होती सेहत पर चिंता जताई है। रिपोर्टों के अनुसार, अगस्त 2023 से जेल में बंद इमरान खान की तबीयत लगातार बिगड़ रही है।

उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल देव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए, खासकर उस शख्स के साथ जिसने अपने देश के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल की हों। इमरान खान जैसे पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता क्रिकेटर को सम्मानजनक व्यवहार और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। उनके अनुसार, किसी भी हालात में बुनियादी मानवीय मूल्यों से समझौता नहीं होना चाहिए।

8. ENG vs IND: क्या आप मजाक कर रहे हैं? संजय मांजरेकर ने सैमसन को बाहर करने पर उठाए सवाल

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को खिलाया गया था। इस बात को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, 15 वर्षीय खिलाड़ी के डेब्यू का स्वागत तो किया, लेकिन प्लेइंग इलेवन से सैमसन को बाहर रखे जाने पर हैरानी जताई। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वैभव को भारतीय रंग में देखना शानदार है, लेकिन सैमसन के साथ क्या हुआ? क्या उन्हें ड्रॉप कर दिया गया है? क्या आप मजाक कर रहे हैं!

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: किन खिलाड़ियों ने अपने दम पर पलटा मैच? देखें टॉप 3 सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन

Top 3 best individual performances in the Women’s T20 WC 2026 (image via getty) 2026 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप लॉर्ड्स में खत्म हो चूका है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन को बाहर करने पर अश्विन का बड़ा बयान, बोले ‘उनके साथ हमेशा गलत होता है’

Sanju Samson Gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर...

“सूर्यवंशी और अभिषेक नहीं हो सकते भारत के लॉन्ग टर्म ओपनर” – मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम को चेताया

Mohammad Kaif Calls for Sanju Samson’s Return to the Playing XI (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में भारत की हार के बाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ...

पिता के नक्शेकदम पर अन्वय द्रविड़! श्रीलंका के खिलाफ संकटमोचक बन खेली 87 रनों की बेहतरीन पारी

Rahul Dravid’s son Anvay Dravid (image via X) सोमवार, 6 जुलाई को हंबनटोटा में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मैच में, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल...