Skip to main content

ताजा खबर

55 साल की उम्र में हुआ इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर Graham Thorpe का निधन 

55 साल की उम्र में हुआ इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर Graham Thorpe का निधन

Graham Thorpe (Image Credit- Twitter X)

Graham Thorpe passes away at 55: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व मिडिल ऑर्डर बैटर ग्राहम थोर्पे (Graham Thorpe) का 55 साल की उम्र निधन में हो गया है। तो वहीं इस बात की जानकारी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आज 5 अगस्त को सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

गौरतलब है कि थोर्पे इंग्लैंड क्रिकेट के कुछ दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार थे, जिन्होंने इंग्लिश टीम के लिए 100 टेस्ट मैच खेले हैं। 1993 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाॅटिंघम में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, तो वहीं अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2005 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला।

Graham Thorpe के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, ग्राहम थोर्पे के क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो करीब 13 साल लंबे चले अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए 100 टेस्ट मैचों में 44.66 की औसत से कुल 6744 रन बनाए। तो वहीं 82 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 37.19 की औसत से कुल 2380 रन निकले। टेस्ट क्रिकेट में थोर्पे के नाम 16 शतक और 1 दोहरा शतक दर्ज है। साथ ही वह बीते समय में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कोचिंग भी कर चुके हैं।

ECB ने शेयर की ये पोस्ट

तो वहीं ग्राहम थोर्पे के निधन को लेकर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर की है। इस पोस्ट में ईसीबी ने लिखा- बहुत दुख के साथ है कि हम यह खबर साझा करते हैं कि ग्राहम थोर्पे, MBE, का निधन हो गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि ग्राहम की मृत्यु पर हमें जो गहरा सदमा महसूस हुआ है उसका वर्णन करने के लिए कोई उपयुक्त शब्द नहीं हैं।

क्रिकेट जगत आज शोक में है। इस अकल्पनीय कठिन समय के दौरान हमारी संवेदनाएं उनकी पत्नी अमांडा, उनके बच्चों, पिता ज्योफ और उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। हम ग्राहम को खेल में उनके असाधारण योगदान के लिए हमेशा याद रखेंगे।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...