Skip to main content

ताजा खबर

5 भारतीय क्रिकेटर जो साल 2025 में शादी कर सकते हैं!

5 Indian cricketers who can get married in the year 2025: साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए न सिर्फ खेल के मैदान पर बल्कि खिलाड़ियों की निजी जिंदगी के लिए भी खास साल साबित हो सकता है।

कुछ भारतीय क्रिकेटर्स, जो अपने खेल के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं, इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आइए नजर डालते हैं उन 5 क्रिकेटर्स पर जो 2025 में शादी कर सकते हैं।

टॉप 5 इंडियन क्रिकेटर्स जिनकी साल 2025 में हो सकती है शादी 

5. मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) 

5 भारतीय क्रिकेटर जो साल 2025 में शादी कर सकते हैं!

Mohammad Siraj (Photo Source: X/Twitter)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने मेहनती और जुनूनी खेल के दम पर भारतीय टीम में एक खास जगह बनाई है। आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी शानदार गेंदबाजी से फैंस का दिल जीतने वाले सिराज की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है।

सिराज का नाम कई हसीनाओं से जोड़ा गया था लेकिन, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त के संग सगाई कर ली है। यह उम्मीद की जा रही है कि 2025 में वह शादी कर सकते हैं।

4. रिंकू सिंह (Rinku Singh)

5 भारतीय क्रिकेटर जो साल 2025 में शादी कर सकते हैं!

Rinku Singh And Priya Saroj (Pic Source-X)

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह आईपीएल 2023 के बाद से ही सुर्खियों में हैं। उनकी फिनिशिंग और मैच जिताने वाली पारियों ने उन्हें एक घरेलू हीरो बना दिया है।

रिंकू की पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन क्रिकेट जगत में कयास लगाए जा रहे हैं कि 2025 में वह शादी कर सकते हैं। दरअसल, खबर है कि उन्होंने सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। अगर ये बात सच है कि तो यह स्टार क्रिकेटर भी जल्द शादी में बंधन में बंध सकता है।

3. वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar)

5 भारतीय क्रिकेटर जो साल 2025 में शादी कर सकते हैं!

Washington Sundar (Pic Source X)

ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर मैदान पर अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी फैंस काफी उत्सुक रहते हैं। सुंदर एक पारिवारिक व्यक्ति माने जाते हैं, और ऐसी चर्चा है कि वे लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं।

ऐसी अफवाहें हैं कि यह कपल 2025 में शादी कर सकता है। फैंस इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो उनकी जोड़ी को और भी खास बनाएगी।

2. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)

5 भारतीय क्रिकेटर जो साल 2025 में शादी कर सकते हैं!

Shreyas Iyer (Pic Source-X)

भारतीय टीम के स्टाइलिश बल्लेबाज और शानदार फील्डर श्रेयस अय्यर का नाम अक्सर उनकी ग्लैमरस लाइफस्टाइल के कारण सुर्खियों में रहता है। हालांकि, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा निजी रखा है।

श्रेयस अय्यर 30 साल के हो गए हैं और ऐसा कहा जा सकता है कि वह पिछले 2 सालों में अपने करियर के पीक पर हैं। ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार अय्यर इस साल 2025 में शादी कर सकते हैं, जो उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होगी।

1. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)

5 भारतीय क्रिकेटर जो साल 2025 में शादी कर सकते हैं!

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने हाल ही में अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में वापसी की है। कुलदीप की पर्सनल लाइफ को लेकर भी फैंस में काफी दिलचस्पी रहती है। चर्चा है कि वह अपनी निजी जिंदगी में भी स्थिरता लाने के लिए तैयार हैं और 2025 में शादी कर सकते हैं।

ऐसा इसलिए सच माना जा सकता है क्योंकि उन्होंने अपनी शादी की योजना के बारे में पूछे जाने पर कहा था, “आपको जल्द ही खुशखबरी मिलेगी, लेकिन मैं किसी अभिनेत्री से शादी नहीं करूंगा।”

साल 2025 न केवल क्रिकेट के मैदान पर बल्कि इन खिलाड़ियों की निजी जिंदगी में भी बड़े बदलावों का गवाह बन सकता है। मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, श्रेयस अय्यर, और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी अपनी शादी की खबरों से फैंस को रोमांचित कर सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन-कौन इस साल शादी के बंधन में बंधते हैं।

नोट- यह आर्टिकल सिर्फ लेखक के विचारों और भविष्यवाणी पर आधारित है और इन बातों की पुष्टि हम नहीं करते हैं। 

আরো ताजा खबर

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...