Skip to main content

ताजा खबर

5 टीमें जिन्होंने टी20 क्रिकेट में हारे हैं सबसे ज्यादा मैच, नंबर 2 पर है 2 बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन 

Zimbabwe cricket team (Image Credit- Twitter X)

Most Defeats in T20 Cricket: क्रिकेट का सबसे छोटा फाॅर्मेट हर किसी को देखना पसंद है, क्योंकि इस फाॅर्मेट में ना सिर्फ चौके-छक्के मारने में क्रिकेटर्स को मजा आता है, बल्कि दर्शक भी इस खेल का जमकर लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल में ही क्रिकेट के इस छोटे फाॅर्मेट का टी20 वर्ल्ड कप समाप्त हुआ है, जो भारतीय टीम की जीत के साथ समाप्त हुआ।

टी20 क्रिकेट में खेल को बदलने में मात्र कुछ ही गेंदें लगती है। तो वहीं इस वजह से कभी-कभी कुछ टीमें जीते हुए मैच हार, और कुछ टीमें हारे हुए मैच जीत जाती हैं। दूसरी ओर, आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसी पांच टीमों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा हार का सामना करना पड़ा है। तो आइए शुरू करते हैं:

5. न्यूजीलैंड (NZ)

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा हार के मामले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पांचवें नंबर पर आती है। बता दें कि खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में कीवी टीम ने कुल 220 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 92 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

4. जिम्बाब्वे (ZIM)

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा हार के मामले में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम पांचवें नंबर पर आती है। बता दें कि खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में जिम्बाब्वे ने कुल 148 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 97 बार हार का सामना करना पड़ा है।

3. श्रीलंका (SL)

तो वहीं इस लिस्ट में एशिया से दो टीमें शामिल हैं, जिसमें से एक श्रीलंका है। बता दें कि 2014 टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम ने कुल 192 टी20 मैच खेले हैं। तो वहीं इस दौरान श्रीलंकन टीम को 100 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

2. वेस्टइंडीज (WI)

खेल के सबसे फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा हार के मामले में दो बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम दूसरे नंबर पर आती है। 2012 और 2016 की चैंपियन टीम ने कुल 202 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 101 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

1. बांग्लादेश (BAN)

तो वहीं हमारी इस लिस्ट में सबसे ज्यादा हार के मामले में पहले नंबर पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम मौजूद है। बता दें कि टी20 क्रिकेट में बांग्लादेश ने कुल 176 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 104 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

नोट: आंकड़े (11 जुलाई 2024 तक)

আরো ताजा खबर

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...

20 लाख के बेस प्राइस से 18 करोड़ तक! 2019 से 2026 तक हर साल कितनी हुई अर्शदीप की कमाई?

Arshdeep Singh IPL Salary (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का करियर, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी के उदाहरणों में से एक है।...

NZ vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम घोषित, रचिन रवींद्र और कॉनवे की वापसी

NZ vs IND 2026: New Zealand Announce 14-Member Test Squad for Upcoming India Series (image via getty) बुधवार, 11 नवंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाली दो...

आखिरकार पूरा हुआ ट्रेड! MI छोड़ अब PBKS के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या, बदले में मुंबई से जुड़े अर्शदीप सिंह

IPL 2027 Trade: Hardik Pandya Moves to Punjab Kings as Arshdeep Singh Joins Mumbai Indians (image via X) मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले ऑफिशियल तौर...