Skip to main content

ताजा खबर

5 गेंदबाज जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में डिफेंड किए हैं आखिरी ओवर में सबसे कम रन, लिस्ट में एक भारतीय शामिल 

Dale Steyn (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप का 9वां सीजन वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में शुरू हो चुका है। तो वहीं अभी तक कुछ रोमांचक मैच क्रिकेट फैंस को देखने को मिले हैं। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने के साथ ही कुछ बल्लेबाज और गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी-अपनी टीमों की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हैं।

तो वहीं इस आर्टिकल में आज हम आपको टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के ऐसे पांच गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी टीम के लिए आखिरी ओवर में सबसे कम रन डिफेंड किए। तो आइए इन पांच गेंदबाजों के बारे में जानते हैं:

1. मेहरान खान (Mehran Khan)

जारी टी20 वर्ल्ड कप में ओमान टीम के तेज गेंदबाज मेहरान खान ने नामीबिया के खिलाफ हुए मुकाबले में अपनी टीम के लिए आखिरी ओवर में 5 रन डिफेंड किए थे। मेहरान की शानदार गेंदबाजी के बूते दोनों टीमों के बीच मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। लेकिन इसके बाद सुपर ओवर में डेविड वीस के शानदार प्रदर्शन के चलते नामीबिया ने जीत हासिल की थी।

2. डेल स्टेन (Dale Steyn)

साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने साल 2014 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ये कारनामा किया था। उस टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में स्टेन ने आखिरी ओवर में 7 रनों का बचाव किया था।

3. टिम साउदी (Tim Southee)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज टिम साउदी भी टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास में एक ओवर में सबसे कम रनों का बचाव कर चुके हैं। गौरतलब है कि साउदी ने साल 2012 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ आखिरी ओवर में 8 रनों का बचाव किया था।

4. मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi)

अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी और पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी भी टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी ओवर में सबसे कम रनों का बचाव कर चुके हैं। गौरतलब है कि नबी ने साल 2016 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रनों का बचाव किया था।

5. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी और वर्तमान टी20 टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे कम रनों का बचाव किया है। बता दें कि पांड्या ने साल 2016 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ एक मुकाबले में आखिरी ओवर में 11 रनों का बचाव किया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: प्लेऑफ की जंग के लिए पंजाब से भिड़ रही है दिल्ली कैपिटल्स, हार से बिगड़ सकता है पूरा खेल

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) IPL 2026 अब अपने सबसे अहम दौर में पहुंच चुका है और हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल रहा है। ऐसे...

मैक्सवेल, स्टोइनिस और स्मिथ का टी20आई करियर खत्म? चीफ सिलेक्टर ने दिया बड़ा बयान!

Glenn Maxwell (image via X) ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने यह स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20आई सीरीज से सीनियर खिलाड़ियों ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

PBKS vs DC (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स ने जारी आईपीएल के मैच नंबर 55 में पंजाब किंग्स के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बता दें...

BCB की हाई परफॉर्मेंस यूनिट में शामिल होगा ये पूर्व बांग्लादेशी स्पिनर, पढ़ें बड़ी खबर

Abdur Razzak (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व अनुभवी स्पिनर अब्दुर रज्जाक अब कोचिंग की दुनिया में नई शुरुआत करने जा रहे हैं। रज्जाक जून 2026 से...