Skip to main content

ताजा खबर

30 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: आईपीएल में आज राजस्थान राॅयल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से

आईपीएल के जारी सीजन का तीसरा मैच आज 30 मार्च, सोमवार को राजस्थान राॅयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहा है। दोनों ही टीमों के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे से गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, फैंस को सीएसके की ओर से एमएस धोनी खेलते हुए नजर नहीं दिखेंगे, क्योंकि वे 3 हफ्तों के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

2. ‘टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी से वापसी करें’ पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने विराट कोहली से की खास गुजारिश

पूर्व भारतीय मिडिल ऑर्डर बैटर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- “मुझे लगता है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए। उम्मीद है, कप्तान के तौर पर। कम से कम मैंने तो भारतीय क्रिकेट में उन्हें सर्वश्रेष्ठ लाल गेंद के कप्तान के रूप में देखा है। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा नुकसान है।”

3. IPL 2026: RR vs CSK मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

आईपीएल 2026 का तीसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें 2025 के कठिन सीजन के बाद मैदान में उतर रही हैं और उन्होंने अपनी टीम में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

राजस्थान राॅयल्स ने सीएसके से संजू सैमसन के बदले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को ऐतिहासिक रूप से ट्रेड किया। साथ ही चेन्नई को पांच बार चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण पहले दो हफ्तों के लिए बाहर हैं। इसलिए, सबकी निगाहें नए कप्तानों और प्रभावशाली खिलाड़ियों पर टिकी हैं। खैर, आइए जानते हैं इस मैच के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनपर फैंस की नजर रहने वाली है: 1. रियान पराग, 2. रवींद्र जडेजा, 3. रुतुराज गायकवाड़ 

4. IPL 2026: नवजोत सिंह सिद्धू ने विश्व क्रिकेट के इस दो दिग्गजों को बताया व्हाइट बॉल क्रिकेट का असली बाॅस

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवोजत सिंह सिद्धू ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को नंबर 1 बताया और ‘चेस मास्टर’ विराट कोहली को दूसरे पायदान पर रखा। सिद्धू ने रोहित की तारीफ करते हुए विराट कोहली को भी याद किया। उन्होंने कहा कि रोहित और विराट, दोनों ही महान खिलाड़ी हैं, उनके खेलने का अंदाज बिल्कुल अलग है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में खतरनाक बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले और दूसरे विराट कोहली हैं।

5. IPL 2026, 3rd Match: RR vs CSK मैच से पहले दोनों टीम्स के हेड टू हेड आंकड़ों पर डालें नजर

आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 30 बार मुकाबला हुआ है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है – राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 16

मैच खेले  30
राजस्थान रॉयल्स मैच जीते  14
चेन्नई सुपर किंग्स मैच जीते  16
नो रिजल्ट/टाइ 0

6. IPL 2026, 3rd Match: RR vs CSK की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में यहांं जानें

पिच रिपोर्ट: बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी

बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम आम तौर पर उन टीमों के पक्ष में रहता है जो पहले गेंदबाजी करती हैं; ओस के कारण, लाइट्स में लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा आसान विकल्प होता है।

पहली पारी का औसत स्कोर आमतौर पर 150-160 के आस-पास रहता है, जिससे पता चलता है कि दोनों पारियों के दौरान बल्लेबाजी के लिए स्थितियां काफी अच्छी रहती हैं। हालांकि, गेंदबाजों को अपनी लाइन और लेंथ को लेकर काफी सटीक रहना होगा, क्योंकि इस पिच पर जरा सी भी चूक का उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आरआर बनाम सीएसके: संभावित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद

7. PSL में पाकिस्तान की बेइज्जती, बॉल टेंपरिंग के मामले पर रमीज राजा ने शाहीन अफरीदी को घेरा

जारी पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स टीम के खिलाड़ी पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल तेज कर दी है। बता दें कि इस आरोप के कारण लाहौर कलंदर्स की टीम पर 5 रनों की पेनल्टी भी दी गई जिसके कारण आखिर में इस टीम को कराची किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद, जब मैच खत्म हुआ तो कमेंटेटर रमीज राजा ने शाहीन अफरीदी से इस बारे में सवाल किया, जिसका जवाब देने में लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी सहमे हुए नजर आए। पोस्ट मैच के दौरान शाहीन ने कहा- “मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता, और हम देखेंगे कि क्या यह कैमरे में कैद हुआ है और फिर इस पर चर्चा करेंगे कि यह क्या है। असल में, 5 रनों की पेनल्टी लगी और हम अब कुछ नहीं कर सकते।”

8. IPL 2026: फैंस के लिए बुरी खबर, अब इस देश में नहीं दिखाया जाएगा आईपीएल

आईपीएल 2026 का प्रसारण बांग्लादेश में नहीं होगा। लेकिन इसके पीछे इस बार राजनीतिक वजह, नहीं बल्कि जियोस्टार और बांग्लादेश के ब्रॉडकास्टर टी स्पोर्ट्स का समझौता रद्द होना है। बता दें टी स्पोर्ट्स ने बांग्लादेश के लिए जियोस्टार से आईपीएल के मीडिया राइट्स सबलाइसेंस पर लिए थे, लेकिन भुगतान में चूक या पैसों के लेनदेन में गलती के कारण अब दोनों के बीच समझौता खत्म हो गया है। इससे पहले भारत के साथ तनाव के चलते मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार ने आईपीएल प्रसारण पर बैन लगा दिया था, लेकिन बांग्लादेश की मौजूदा सरकार ने आईपीएल प्रसारण की मंजूरी दे दी थी।

আরো ताजा खबर

हार्दिक के बेटे अगस्त्य की सुरक्षा के लिए पैप्स से भिड़ गईं माहीका शर्मा, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Mahieka Sharma (image via X) सुरक्षा की एक दिल छू लेने वाली मिसाल पेश करते हुए, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने 29...

मोहसिन नकवी का PSL 2026 पर फूटा गुस्सा! वजह जान हो जाएंगे हैरान, पढ़ें बड़ी खबर

PSL 2026: Mohsin Naqvi (Image Credit – Twitter X) खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान सुपर लीग के चेयरमैन मोहसिन नकवी लीग से जुड़े हालिया विवादों की वजह से बेहद नाराज हैं;...

50 से ज्यादा स्मार्टफोन हुए चोरी! एम. चिन्नास्वामी में RCB vs SRH मैच के दौरान हुई बड़ी घटना

IPL 2026: smartphone stolen incident (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में की, क्योंकि उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक शानदार प्रदर्शन करते...

IPL 2026: CSK डेब्यू पर फ्लाॅप साबित हुए चेट्टा संजू सैमसन, टूट गई 6 साल पुरानी जबरदस्त लय

IPL 2026: Sanju Samson disappoints on CSK debut (image via JioHotstar) आईपीएल 2026 में संजू सैमसन का चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जिस डेब्यू का बेसब्री से इंतजार था, वह...