Skip to main content

ताजा खबर

30 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. Womens T20 WC 2026: पहले सेमीफाइनल में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना वेस्टइंडीज से

यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज 30 जून, मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना वेस्टइंडीज महिला टीम से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7.00 बजे से द ओवल, लंदन में खेला जाएगा। मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल का टिकट कटाएगी, जबकि हारने वाली टीम की चुनौती आज खत्म हो जाएगी।

2. पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शशांक सिंह पर FIR, घरेलू रसोइए ने लगाए मारपीट और गाली-गलौज के आरोप

पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर शशांक सिंह और उनके पिता शैलेश सिंह के खिलाफ भोपाल के रातीबड़ थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में उनके ड्राइवर मिश्रा का नाम भी शामिल है। तीनों पर घरेलू रसोइए के साथ मारपीट, गाली-गलौज और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3. बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक के नाम पर लगाई मुहर, बोले ‘टेस्ट कप्तान के रूप में उन्हें मेरा पूरा सपोर्ट’

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक को टीम का अगला टेस्ट कप्तान बनाने का समर्थन किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद, स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया। इसके बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए कप्तान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्टोक्स का मानना है कि हैरी ब्रूक इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उन्हें ही कप्तानी मिलनी चाहिए।

स्टोक्स ने कहा कि किसी खिलाड़ी को उपकप्तान बनाना सिर्फ एक औपचारिक फैसला नहीं होता। इसका मतलब है कि टीम प्रबंधन उसे भविष्य का कप्तान मानता है। उन्होंने अपने करियर का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी लंबे समय तक जो रूट के साथ उपकप्तान रहे और बाद में कप्तान बने। इसलिए हैरी ब्रूक का कप्तानी संभालना भी एक स्वाभाविक कदम होगा।

4. टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद भी BCCI ने हरमनप्रीत कौर पर जताया भरोसा, एशियन गेम्स 2026 के लिए सौंपी टीम की कमान

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम के बाहर होने के बाद भी बीसीसीआई ने टीम की कप्तान हरमपनप्रीत कौर पर भरोसा दिखाया है। बता दें आज 30 जून को महिला टीम की सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान एक बार अनुभवी हरमनप्रीत कौर के हाथों में सौंप गई है, जबकि बाएं हाथ की स्टाइलिस्ट बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, एनआर श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, नंदनी शर्मा

5. बेलफास्ट से डरहम पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, देखें इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल सिर्फ एक क्लिक में

आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 2-0 से हारने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड चुनौती के लिए रवाना हो चुकी है। टीम इंडिया के डरहम पहुंचने की एक वीडियो को बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

दूसरी ओर, भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से होगी। इसके बाद इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 1 जुलाई को रात 10 बजे से चेस्टर-ली-स्ट्रीट, रिवरसाइड ग्राउंड में ग्राउंड में खेला जाएगा।

6. महिला T20 वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने पर भड़के सुनील गावस्कर, टीम को लेकर कह दी ये बड़ी बात

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाहर होने के बाद, भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम के परफॉर्मेंस पर अपनी राय दी और माना है कि टीम के खिलाड़ियों ने खराब परफॉर्मेंस किया है। गावस्कर ने ‘स्पोर्टस्टार’ में लिखा, “ऑस्ट्रेलिया से भारतीय महिलाओं की हार कोई बड़ी हैरानी की बात नहीं थी, लेकिन इससे दिन और बेहतर नहीं हुआ, उन्हें साउथ अफ्रीका को हराना चाहिए था, लेकिन उनके खिलाफ उनकी फील्डिंग इतनी खराब थी कि वे अच्छी स्थिति में होने के बावजूद हार गए और उस हार के साथ ही टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गए।”

7. बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर युवारज सिंह हुए इमोशन, कही दिल छूने वाली बात

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट को लेकर एक्स पर लिखा, “वर्ल्ड कप फाइनल की एक ऐसी पारी जिसे देखने वाला कोई भी कभी नहीं भूलेगा। हेडिंग्ले में नाबाद 135 रन की पारी जिसने यह फिर से लिख दिया कि क्या मुमकिन था। मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करने की हिम्मत, जब ज्यादातर लोग ऐसा नहीं करते। अपने पिता को खोना और हर बार वापस आना। मुझे पता है कि एक दिन दुनिया में टॉप पर होना और अगले दिन सबसे निचले स्तर पर होना कैसा लगता है, और मैंने तुममें वही सफर देखा। दो वर्ल्ड कप विनर मेडल, एक कप्तान जिसने अपनी टीम को यकीन दिलाया कि कुछ भी मुमकिन है। सबसे अच्छे लोगों में से एक जिसे खेल हमेशा याद रखेगा। एक जबरदस्त करियर के लिए बधाई। खेल तुम्हें याद करेगा, बेन अगले चैप्टर का मजा लो। तुमने यह कमाया है।”

8. ENG vs IND 2026: इंग्लैंड पहुंचते ही टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी

आयरलैंड से टी20 सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है, जहां 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी। टीम इंडिया को इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज सीरीज भी खेलनी है जिसे लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि टीम इंडिया के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। इस खिलाड़ी के 14 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज तक फिट होना मुश्किल नजर आ रहा है।

আরো ताजा खबर

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में इन टाॅप 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

ENG vs IND 1st T20I: Top 3 players (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट...