Skip to main content

ताजा खबर

30 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

30 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें

भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली इस साल होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 में हिस्सा नहीं लेंगे। पिछले कुछ समय से फैंस उम्मीद कर रहे थे कि दोनों दिग्गज घरेलू क्रिकेट में फिर से मैदान पर दिखाई दे सकते हैं, लेकिन अब यह लगभग साफ हो गया है कि ऐसा नहीं होगा। दलीप ट्रॉफी का नया सीजन 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, लेकिन इसमें रोहित और विराट का नाम शामिल नहीं है।

2. स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड के टेस्ट कोच के तौर पर ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेने को तैयार

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज रहे स्टीफन फ्लेमिंग, इंग्लैंड टेस्ट टीम में ब्रेंडन मैकुलम की जगह कोच बनने के प्रमुख दावेदार नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि साल 2022 में मैकुलम को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इंग्लिश टीम का कोच नियुक्त किया था।

लेकिन पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज मे मिली 2-1 से हार के बाद, ईसीबी ने मैकुलम को टेस्ट कोच पद से मुक्त कर दिया। हालांकि, वह रेड बाॅल क्रिकेट में इंग्लिश टीम में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। हाल में ही इंग्लैंड ने भारत को टी20 के बाद वनडे सीरीज में भी हराया है।

3. सितंबर में भारत की मेजबानी कर सकता है बांग्लादेश, BCB प्रेसिडेंट तमीम इकबाल की बीसीसीआई से बातचीत जारी

बांग्लादेश टीम के पूर्व कप्तान व बीसीबी के नए प्रेसीडेंट ने क्रिकबज के हवाले से कहा- ‘दुर्भाग्य से, मेरे पास भारत सीरीज के बारे में कोई खबर नहीं है। मैं BCCI के साथ बातचीत कर रहा हूं और BCB सदस्यों के बीच ईमेल का आदान-प्रदान हो रहा है, और हम हर तरफ से कोशिश कर रहे हैं। भारत के खिलाफ बांग्लादेश की सीरीज को लेकर उत्साह एक अलग ही स्तर पर है।’

इकबाल ने आगे कहा- ‘मुझे यकीन है कि पत्रकारों, प्रशंसकों और क्रिकेटरों, सभी में यह उत्साह है। बांग्लादेश एक बेहद सुरक्षित देश है, और मुझे पूरी उम्मीद है कि वे आएंगे। हमारी तरफ से जो भी कदम उठाने की जरूरत है, हम उठाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन एक बात जो हम सभी को समझनी चाहिए मैं BCB का अध्यक्ष हूं, और एक ऐसी सीमा भी है जिसे मुझे कभी पार नहीं करना चाहिए।’

4. श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले इस भारतीय ने संन्यास लेकर फैंस को चौंकाया

हाल में ही बीसीसीआई द्वारा श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया। लेकिन, इस टीम में एक बार फिर से अनुभवी भारतीय बल्लेबाज व पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे को नजरअंदाज किया गया। तो वहीं, आज 30 जुलाई को भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेलने वाले रहाणे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेला था। इसी सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।

5. वैभव सूर्यवंशी अगले महीने मैदान पर आएंगे नजर, जानें कब-किसके खिलाफ खेलेंगे मैच?

दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 23 अगस्त से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा लेती हैं। पहला मैच ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला जाना है। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ईस्‍ट जोन के उपकप्‍तान बनाए गए हैं, ऐसे में उनका खेलना लगभग तय है। वहीं, दूसरा मैच नॉर्थ और वेस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबला प्‍लेऑफ होंगे। इनमें जीतने वाली टीमें 30 अगस्‍त को सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन और साउथ जोन से भिड़ेंगी, जिसके बाद 6 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

6. इंग्लैंड को मिला विदेशी कोच, धोनी के साथ खेलने वाले स्टीफन फ्लेमिंग अब इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच बने

इंग्लैंड टेस्ट टीम को अब एक नया विदेशी कोच मिल गया है। एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में उनके साथ खेलने वाले व अपनी कोचिंग के जरिए सीएसके को पांच आईपीएल व दो चैंपियंस ट्राॅफी खिताब जिताने वाले स्टीफन फ्लेमिंग अब इंग्लैंड टेस्ट टीम की बागडोर संभालेंगे। हाल ही में उन्होंने 17 साल बाद CSK के हेड कोच का पद छोड़ा था, जिसके बाद ईसीबी ने फ्लेमिंग को टेस्ट टीम का नया कोच नियुक्त किया है। जबकि जो रूट की कप्तान के तौर पर वापसी हुई है।

7. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम के ऐलान के बाद हनुमा विहारी का छलका दर्द, बोले- डोमेस्टिक क्रिकेट के लीजेंड को कभी नहीं मिला उसका हक

भारत के पूर्व ऑलराउंडर हनुमा विहारी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम के चुने जाने के बाद निराश हैं। अपने यू-ट्यूब चैनल पर विहारी ने कहा, “सारांश जैन को मौका दिया गया है, उनका रणजी ट्रॉफी सीजन बहुत अच्छा रहा था। उन्होंने भारत A के लिए भी अच्छा किया है, लेकिन उन्हें मौका इसलिए मिला क्योंकि वाशिंगटन सुंदर को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी। मुझे जलज सक्सेना जैसे खिलाड़ी के लिए दुख होता है। वह डोमेस्टिक क्रिकेट के लेजेंड हैं, लेकिन जब वह अपने पीक पर थे, तब जडेजा और अश्विन थे। सारांश सही समय पर सही जगह पर थे, इसलिए उन्हें अपना पहला कॉल-अप मिला, जिन्दगी और किस्मत ऐसी ही होती है.. उन्हें बधाई। सालों की मेहनत रंग लाई है।”

8. क्या प्रिया सरोज को खूब डांटते हैं रिंकू सिंह? मंगेतर ने खुद बताई सच्चाई

हाल में ही रेड इंक के साथ समाजवादी पार्टी की सांसद व क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज एक इंटरव्यू करती हुई नजर आईं। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा- रिंकू अपनी डाइट का काफी ख्याल रखते हैं और अगर प्रिया कुछ गलत खाएं तो वो उन्हें डांट भी लगा देते हैं। सरोज ने कहा, ‘मैं बहुत डांट सुनती रहती हूं बहुत ज्यादा। कुछ मीठा नहीं खाते, कोल्ड ड्रिंक नहीं पीते। मैं व्हाइट सॉस पास्ता बहुत खाती हूं। वो रहते हैं तो मुझे टोकते रहते हैं। ये नहीं खाना वो नहीं खाना, एक्सरसाइज करना है, वो सुबह उठते हैं, जिम जाएंगे, प्रैक्टिस करेंगे और फ्री होकर मुझे फोन करेंगे कि कब फ्री होंगी। उनको सोशल लाइफ पसंद नहीं हैं, वो अकेले टाइम पास करते हैं।’

আরো ताजा खबर

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...

SM Trends: 30 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टेस्ट टीम की कमान एक बार फिर से अनुभवी जो रूट के हाथों में सौंपी है, जबकि टेस्ट टीम का...

दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली इस साल होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 में...

स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड के टेस्ट कोच के तौर पर ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेने को तैयार 

Stephen Fleming (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज रहे स्टीफन फ्लेमिंग, इंग्लैंड टेस्ट टीम में ब्रेंडन मैकुलम की जगह कोच बनने के...