
मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका (SA):
एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
न्यूजीलैंड (NZ):
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी
4. ‘कप्तानी तो दूर उसे मैं टीम में भी न रखूं’ पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान पर जमकर बरसे शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। अफरीदी ने कहा कि मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए शादाब टीम में जगह के भी हकदार नहीं हैं, कप्तानी तो बहुत दूर की बात है। उन्होंने यह बयान उस खबर के बाद दिया जिसमें कहा जा रहा था कि शादाब को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।
अफरीदी ने समा टीवी चैनल पर बातचीत में कहा कि कोच लगातार शादाब को मौके दे रहे हैं, लेकिन वह उन मौकों का फायदा नहीं उठा पा रहे। उनके अनुसार, हालिया प्रदर्शन को देखते हुए शादाब प्लेइंग इलेवन में भी फिट नहीं बैठते।
5. SA vs NZ, 1st Semi-Final: क्या बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा, पढ़ें साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच की पिच व मौसम रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स, पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच सूखी और बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, जहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 182 है। हालांकि, हाल ही में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा है (स्पिनरों के 31 विकेटों के मुकाबले 44 विकेट), पिच की उछाल और तेज आउटफील्ड से बल्ले खेलने में मदद मिलती है। रात में ओस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस वजह से मैच में कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगा।
मौसम रिपोर्ट
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में टाॅस से कुछ समय पहले तक कोलकाता में धूप खिली रहेगी और गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा। दिन और रात में बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिम से 6 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी, आर्द्रता 29% रहेगी और यूवी इन्डेक्स 8 रहेगा।
6. वानखेड़े में दमदार हैं भारत के T20 रिकॉर्ड, जाने सबसे ज्यादा रन, विकेट और छक्के लगाने वाले प्लेयर्स के बारे में
वानखेड़े में भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड अच्छा रहा है। यहां टीम ने कुल सात मैच खेले हैं, जिनमें से पांच जीते और दो हारे हैं। इस मैदान पर भारत का सर्वोच्च स्कोर 247/9 रहा, जो 2 फरवरी 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ बना था। वहीं सबसे कम स्कोर 161/9 रहा, जो 7 फरवरी 2026 को अमेरिका के खिलाफ दर्ज हुआ। सबसे बड़ी जीत की बात करें तो भारत ने 2025 में इंग्लैंड को 150 रन से हराया था। वहीं विकेट के हिसाब से सबसे बड़ी जीत 2017 में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट से मिली। सबसे करीबी जीत 2023 में श्रीलंका के खिलाफ दो रन से आई थी।
7. T20 World Cup 2026: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है – सुनील गावस्कर
गावस्कर ने हाल ही में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की रोमांचक नॉकआउट जीत का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह वह मुकाबला दिलचस्प रहा, वैसा ही मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ भी देखने को मिल सकता है। उनके अनुसार दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है, भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर है और शानदार फिनिशर भी मौजूद हैं। साथ ही गेंदबाजी में भी वैरिएशन है, जिससे मुकाबला और कड़ा हो जाता है।
8. कपिल देव ने टीम इंडिया को लेकर कर दी भविष्यवाणी, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले किया सावधान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व कप्तान कपिल देव ने NDTV से खास बातचीत में कहा कि मौजूदा भारतीय टीम संतुलित और आत्मविश्वास से भरी हुई है। उनके मुताबिक, किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर रहने के बजाय पूरी टीम के प्रदर्शन पर भरोसा करना चाहिए। टीम इस समय बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही है। आखिरी चार में सबसे ज्यादा जरूरत कंसंट्रेशन बनाए रखने की होती है। यह पूरी टीम मिलकर खिताब जीत सकती है।

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले बड़ा सवाल, क्या अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर किया जाए?
SA vs NZ, 1st Semi-Final: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में ये 3 खिलाड़ी अकेले दम पर पलट सकते हैं मैच का रुख
T20 World Cup 2026: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है – सुनील गावस्कर
SM Trends: 3 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

