Skip to main content

ताजा खबर

3 बातें जो MS Dhoni का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में आती हैं 

3 बातें जो MS Dhoni का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में आती हैं

MS Dhoni (Photo Source: GettY)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दौर से ही नाम कमाना शुरू कर दिया था। फिर यह चाहे बल्ले से रन बनाना हो या विकेट के पीछे कमाल की स्टंपिंग।

इसके अलावा कप्तानी में तो धोनी ने अगल ही इतिहास बनाया है। बता दें कि फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले धोनी ने सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के कुछ बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी की तीनों ट्राॅफी (टी20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्राॅफी 2013) को अपने नाम किया था।

तो वहीं, हाल में ही 9 जून को धोनी को आईसीसी हाॅल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। भारत के लिए उन्होंने वनडे में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने वाले धोनी ने 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला। 15 अगस्त, 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने वाले धोनी, अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं।

खैर, आज इस खबर में हम आपको ऐसी तीन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो धोनी का नाम सुनते ही फैंस के दिमाग में आती है। तो आइए आपको इन बातों के बारे बताते हैं:

1. कैप्टन कूल

अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों में धोनी काफ्री आक्रामक खिलाड़ी थे। लेकिन जब से उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी मिली, तब से वह बहुत ही ज्यादा संयम से काम लेने लगे। विपरीत से विपरीत परिस्थिति में धोनी मैदान पर एक शांत नजर आते हैं। धोनी की इसी खासियत की वजह से फैंस उन्हें कैप्टन कूल के नाम से पुकारते हैं। धोनी का नाम सुनते ही फैंस के मन में कैप्टन कूल की छवि उभर आती है।

2. हेलीकाॅप्टर शाॅट

क्रिकेट फैंस को धोनी का नाम सुनते है हेलीकाॅप्टर शाॅट की याद आ जाती है। हालांकि, हर किसी बल्लेबाज का अपना एक शाॅट होता है, जैसे सचिन की स्ट्रेट ड्राइव, युवराज का पुलशाॅट। लेकिन धोनी के पास हेलीकाॅप्टर शाॅट नाम का एक फेमस सिग्नेचर शाॅट है। धोनी साधारण तौर पर गेंदबाज द्वारा फेंकी गई याॅर्कर गेंद पर इस शाॅट को खेलते हुए नजर आते हैं।

3. थाला

कैप्टन कूल और हेलीकाॅप्टर शाॅट के अलावा धोनी का नाम सुनते ही ‘थाला’ नाम का एक शब्द फैंस को याद आ जाता है। बता दें कि धोनी को यह नाम आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ने दिया है। धोनी को तमिलनाडु में काफी पंसद किया जाता है, और यहां के क्रिकेट फैंस धोनी को प्यार से थाला कहते हैं। थाला का हिंदी में अर्थ होता है किसी ‘सेना का चीफ’।

আরো ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर के इस ‘बड़े रिकाॅर्ड’ के पीछे पड़े जो रूट, कभी भी तोड़ सकते हैं 

Joe Root and Sachin Tendulkar. (Photo Source: Getty Images)इंग्लैंड और भारत के बीच लाॅर्ड्स टेस्ट मैच में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान व महान...

टेनिस स्टार कार्लोस अल्कराज की तरह हैं ऋषभ पंत, सुनील गावस्कर ने की दिलचस्प तुलना

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की एक विदेशी खिलाड़ी से दिलचस्प तुलना कर दी है। गावस्कर...

11 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Joe Root (Image Credit- Twitter X)1. SL vs BAN 1st T20i: पहले टी20 में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, कुसल मेंडिस ने किया शानदार प्रदर्शन SL vs...

SL vs BAN 1st T20i: पहले टी20 में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, कुसल मेंडिस ने किया शानदार प्रदर्शन

SL vs BAN (Image Credit- Twitter X)SL vs BAN: बांग्लादेश इस समय ऑलफाॅर्मेट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज...