Skip to main content

ताजा खबर

3 खिलाड़ी जो रोहित शर्मा के बाद बन सकते हैं भारत के अगले टेस्ट कप्तान

 

Rohit Sharma & Virat Kohli (Photo Source: X)

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान इस फैंस के निशाने पर हैं और आलोचक उनको खूब ट्रोल कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में ही टीम इंडिया क्लीन स्वीप झेल चुकी। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को कीवी टीम ने 3-0 से अपने नाम किया। 12 सालों के बाद भारत को घर में टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 24 साल के बाद किसी टीम ने भारत में आकर भारत का क्लीन स्वीप किया।

सीरीज हारने के बाद 37 वर्षीय रोहित की कप्तानी को लेकर अब बहुत सवाल उठ रहे हैं। इस बीच आइए जानते हैं कि रोहित शर्मा के बाद वो तीन खिलाड़ी कौन हैं जो भारत के टेस्ट कप्तान बन सकते हैं।

तीन खिलाड़ी जो रोहित शर्मा के बाद बन सकते हैं भारत के अगले टेस्ट कप्तान (3 Players who could lead India in Tests after Rohit Sharma)

3. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)

Jasprit Bumrah (Source X)

जसप्रीत बुमराह भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैं जिसका मतलब है कि टेस्ट में कप्तान रोहित की गैरमौजूदगी में वह कप्तानी करते हुए दिखेंगे। जुलाई 2022 में इंग्लैंड में बुमराह ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी की भी थी। इसके अलावा आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह कम से कम एक मैच में कप्तानी करते दिख सकते हैं। 30 साल के बुमराह पिछले आठ सालों से लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं और तीनों ही फॉर्मेट में काफी सफल रहे हैं।

हालांकि चोट की वजह से बुमराह काफी बार टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं। लेकिन हर बार उन्होंने चोट के बाद जबरदस्त वापसी की है। 2018 की शुरुआत से टेस्ट सेटअप का अहम हिस्सा रहे, तेज गेंदबाज कप्तानी का बोझ उठाने के लिए एक प्रबल दावेदार है। ऐसे में वो आगे जाकर टीम इंडिया के कप्तान भी बन सकते हैं।

2. ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

Rishabh Pant (Photo Source: X)

पंत को लंबे समय से भारत की टेस्ट कप्तानी मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अब तक उन्हें ये मौका मिल नहीं पाया है। टेस्ट में फिलहाल पंत विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में भारत की पहली पसंद हैं और इस फॉर्मेट में उनके आंकड़े भी शानदार हैं। लगभग एक साल से भी अधिक समय टीम से बाहर रहने वाले पंत को फिट होते ही सीधे प्लेइंग इलेवन में जगह मिली, इससे ये पता चलता है कि वो टीम के लिए कितने अहम हैं।

पंत घरेलू क्रिकेट में लगातार कप्तानी करते हुए दिखे हैं और वो पूर्व कप्तान एमएस धोनी के काफी करीब हैं। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और अगर उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी मिलती है तो वहां भी वो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

1. शुभमन गिल (Shubman Gill)

Shubman Gill (Photo Source: X)

टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है। कप्तानी दावेदारों की इस लिस्ट में वो सबसे कम उम्र के प्लेयर हैं। उनके पास अभी तक कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन गिल का शांतचित्त और दूरदर्शी व्यवहार ही वह विशेषता हो सकती है जिसकी भारत को अपने अगले टेस्ट कप्तान से आवश्यकता हो सकती है।

गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 संस्करण में गुजरात टाइटन्स जैसी सफल फ्रेंचाइजी की कप्तानी की थी, जो आसान काम नहीं था। फ्रेंचाइजी ने अपने शुरुआती सीजन में जिस तरह से प्रदर्शन किया था उसकी तुलना में गिल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। लेकिन वो आगामी आईपीएल सीजन में भी गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...