

1. टीम इंडिया की फिटनेस पर BCCI सख्त, इंजरी मैनेजमेंट सिस्टम की जल्द होगी समीक्षा: रिपोर्ट्स
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही टीम इंडिया की इंजरी मैनेजमेंट प्रणाली की समीक्षा कर सकता है। हाल के महीनों में कई अहम खिलाड़ी लगातार चोटिल हुए हैं, जिसके कारण टीम अपने सर्वश्रेष्ठ संयोजन के साथ मैदान पर नहीं उतर सकी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम मैनेजमेंट मुख्य फिजियो कमलेश जैन के कामकाज पर अपनी प्रतिक्रिया बोर्ड को देगा। कमलेश जैन ने साल 2022 में नितिन पटेल की जगह यह जिम्मेदारी संभाली थी।
2. “मैं आपको पर्सनली मैसेज करूंगा”: अपनी टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में अश्विन को न चुनने पर अर्शदीप सिंह ने मांगी माफी
कृष्णंक अत्रे के यूट्यूब चैनल पर अर्शदीप ने कहा, “भुवी भाई सबसे ऊपर हैं क्योंकि वे मेरे भी पसंदीदा हैं। दूसरे नंबर पर मैं शमी भाई को चुनूंगा क्योंकि, जैसा कि आप जानते हैं, वे किसी भी विकेट पर गेंद को सीम करा सकते हैं। तीसरे नंबर पर कुलदीप यादव होंगे क्योंकि उनके पास एक बहुत ही खास हुनर है वे एक लेफ्ट-आर्म चाइनामैन बॉलर हैं। फिर युजी भाई हैं; हम पंजाब टीम में साथी खिलाड़ी हैं और उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने बहुत सारे विकेट लिए हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं ऐश भाई को आखिरी नंबर पर नहीं रखना चाहता था, लेकिन कोई और जगह नहीं बची थी, इसलिए वह पांचवें नंबर पर हैं। वह बहुत अच्छे हैं, और आईपीएल में पंजाब टीम के साथ ऐश भाई ही मेरे पहले कप्तान थे। माफ करना ऐश भाई, मैं आपको पर्सनल मैसेज करूंगा।”
3. एमएस धोनी नहीं, आशीष नेहरा के पास है सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग ब्रेन – मोईन अली
‘बियर्ड बिफोर विकेट’ पॉडकास्ट पर बात करते हुए, मोईन ने 2018 और 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ नेहरा के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए, जहां नेहरा बॉलिंग कोच थे। मोईन ने नेहरा की रणनीतिक समझ, खेल की जानकारी और मैच की अलग-अलग स्थितियों को समझने की क्षमता की बहुत तारीफ की।
अली ने ‘बियर्ड बिफोर विकेट’ यूट्यूब चैनल पर कहा, “क्रिकेटिंग ब्रेन वाला व्यक्ति वह होता है जो खेल की हर स्थिति को समझता है और हर स्थिति का समाधान जानता है। वह खेल के सभी पहलुओं पर बात करता है जैसे कोई खिलाड़ी उतना अच्छा क्यों नहीं है या कोई खिलाड़ी इतना अच्छा क्यों है और हर स्थिति में क्या होना चाहिए या क्या हो सकता है, इसका अनुमान लगाता है।”
4. “धोनी ने उस फाइनल का जिक्र तक नहीं किया” – 2011 WC के बाद CSK में अपने अनुभव पर बोले श्रीलंकाई दिग्गज
श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा ने हाल ही में 2011 के यादगार वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के ठीक बाद चेन्नई सुपर किंग्स में एमएस धोनी के साथ खेलने के अपने अनुभव के बारे में बात की। भले ही कुलसेकरा की ही गेंद पर धोनी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच जिताने वाला मशहूर छक्का जड़ा था, लेकिन कुलसेकरा ने बताया कि आईपीएल में साथ रहने के दौरान भारतीय कप्तान ने कभी भी उस घटना का जिक्र नहीं किया।
कुलसेकरा ने रेवस्पोर्ट्ज से बातचीत में कहा, “वर्ल्ड कप के तुरंत बाद मैं चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ा, लेकिन धोनी ने उस फाइनल के बारे में कभी बात नहीं की। इससे पता चलता है कि वह किस तरह के इंसान हैं। वह बहुत शांत रहते हैं और हमेशा वर्तमान पर ध्यान देते हैं। उनके लिए बीती बातें खत्म हो चुकी होती हैं। उनका एकमात्र मकसद अगला मैच जीतना होता था। यही बात मुझे उनमें बहुत पसंद आई।”
5. महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हुआ चयन, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी 15 सदस्यीय टीम की कमान
महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल में ही 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान एक बार फिर से रेगुलर कप्तान हरमनप्रीत कौर संभालती हुई नजर आएंगी। हालांकि, इस टीम में लाॅर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में ऐतिहासिक शतक लगाने वाली अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज यास्टिका भाटिया को शामिल नहीं किया गया है। इसके बजाए महिला टीम की सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने 18 वर्षीय जी कमालिनी पर भरोसा दिखाया है।
महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का पूरा स्क्वाॅड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांती गौड़
रिजर्व प्लेयर्स: प्रतिका रावल, उमा छेत्री (विकेटकीपर), वैश्नवी शर्मा, सायली सतघरे, मीनू मणी
6. श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिला नया फील्डिंग कोच, शुभदीप घोष को मिली जिम्मेदारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए शुभदीप घोष को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। 57 वर्षीय शुभदीप घोष, टी दिलीप की जगह लेंगे, जिनका कॉन्ट्रैक्ट भारत के जिम्बाब्वे दौरे के बाद रिन्यू नहीं किया गया था। घोष श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ राष्ट्रीय टीम के साथ अपना काम शुरू करेंगे; यह सीरीज गॉल में शुरू होगी। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल के तहत टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम है।
7. SL vs IND: बड़ी खबर! आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिला मौका, जसप्रीत बुमराह को करेंगे रिप्लेस
3 अगस्त, सोमवार को जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को सीनियर भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार चुना गया है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने यह जानकारी अपने ऑफिशियल X हैंडल पर शेयर की।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बाएं घुटने में लगी चोट से ठीक न हो पाने के कारण बुमराह को बाहर होना पड़ा। बुमराह के बाहर होने पर, बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने बारामूला के 27 वर्षीय सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर को चुना और पिछले दो सीजन में उनके शानदार घरेलू प्रदर्शन का इनाम दिया।
8. भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई U19 टीम घोषित, भारतीय मूल के नील पटेल को मिला मौका
न्यू साउथ वेल्स के युवा खिलाड़ी नील पटेल को भारत के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की 16-सदस्यीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। यह दौरा 13 सितंबर से 9 अक्टूबर, 2026 तक चलेगा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 3 अगस्त को आधिकारिक तौर पर उस टीम की घोषणा की, जिसे यूथ नेशनल सिलेक्शन पैनल ने उपमहाद्वीप की कंडीशंस में बेहतरीन युवा टैलेंट को जरूरी अनुभव दिलाने के लिए चुना है। चार हफ्ते के इस दौरे में तीन 50-ओवर के मैच और दो चार-दिवसीय मैच खेले जाएंगे, जिनकी मेजबानी राजकोट और अहमदाबाद करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 स्क्वाड: केसी बार्टन, हेडन बारबुलोविक, एली ब्रेन, विल बायरम, ब्लेक कैटल, जैक ज़ोस्नेक, स्पेंसर ग्रीन, कॉनर ग्रेगरी, चार्ली हेंडरसन, जेड होलिक, मैथ्यू लॉफ, नील पटेल, जैकब पीट्ज, पैट्रिक सुलिवन, थियो सिंगोस, थॉमस वासिओ
बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल
विराट कोहली को लेकर अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान, बोले ‘उनका एटीट्यूड ही क्रिकेट की जान है’
करप्शन के आरोपों में फंसे अमरीकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी, ICC ने ठोका 8 साल का बैन!
SM Trends: 3 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

