Skip to main content

ताजा खबर

29 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी एशियन गेम्स 2026 को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान में खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं से BCCI और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) संतुष्ट नहीं हैं। अगर हालात में सुधार नहीं हुआ तो भारतीय बोर्ड मुख्य टीम की जगह एशियन गेम्स में B टीम भेजने पर विचार कर सकता है।

एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची-नागोया में होने वाला है। क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए बनाई गई कुछ व्यवस्थाओं को लेकर चिंता जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रेसिंग रूम अस्थायी टेंट में बनाए गए हैं, जबकि वॉशरूम काफी दूरी पर स्थित हैं।

2. ‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा ने दिनुशा की तारीफ करते हुए कहा कि पूरी सीरीज में उनकी बल्लेबाजी शानदार रही। पुजारा ने कहा कि दिनुशा को बल्लेबाजी करते देखकर उन्हें कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने जैसे महान श्रीलंकाई बल्लेबाजों का दौर याद आता है।

पुजारा का मानना है कि दिनुशा में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि अगर वह इसी तरह खेलते रहे तो अगले पांच से दस सालों में श्रीलंका के महान खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं। दिनुशा ने इस सीरीज में तीन शतक लगाकर एक खास उपलब्धि भी हासिल की। वह दो मैचों की टेस्ट सीरीज में तीन शतक लगाने वाले केवल तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं।

3. टीम इंडिया के वो 5 स्टार बल्लेबाज, जो अगले 5 साल तक मचाएंगे धमाल

भारतीय क्रिकेट में हमेशा से ही शानदार बल्लेबाजों की कमी नहीं रही है। मौजूदा समय में भी टीम इंडिया के पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण मौजूद है। आने वाले पांच साल भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि इस दौरान कई बड़ी टेस्ट सीरीज, आईसीसी टूर्नामेंट और द्विपक्षीय मुकाबले खेले जाएंगे।

ऐसे में कुछ भारतीय बल्लेबाज ऐसे हैं, जिनके प्रदर्शन और प्रतिभा को देखकर माना जा रहा है कि वे अगले पांच सालों तक टीम इंडिया की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत बन सकते हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों पर। 5. यशस्वी जायसवाल, 4. ध्रुव जुरेल, 3. ऋषभ पंत, 2. देवदत्त पडिक्कल, 1. शुभमन गिल

4. ENG vs PAK: लॉर्ड्स में मोहम्मद अब्बास का कमाल, 4 विकेट झटककर पूरे किए 900 फर्स्ट-क्लास विकेट

पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने अपने क्रिकेट करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए अब्बास ने अपने 900 फर्स्ट क्लास विकेट पूरे किए। इस खास उपलब्धि के साथ वह 21वीं सदी में सबसे ज्यादा फर्स्ट क्लास विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

5. “इमरान खान भ्रष्ट नहीं हैं” पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज का छलका दर्द

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के बेटों के साथ स्काई स्पोर्ट्स के इंटरव्यू की खबर दुनिया भर में फैलने के एक दिन बाद, पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज जावेद मियांदाद ने इमरान खान की हालत के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान भावुक हो गए। मियांदाद ने नैरेटिव यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “वह एक ईमानदार इंसान हैं। वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो भ्रष्टाचार में शामिल हों, वरना उन्होंने बहुत कुछ किया होता।

6. वर्ल्ड कप जिताया, एशिया कप जिताया, फिर भी हटा दिया, टी20 कप्तानी जाने बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द

पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के साथ इंटरव्यू में सूर्यकुमार यादव ने टीम से बाहर और कप्तानी गंवाए जाने को लेकर बात की और कहा, “मैं हैरान था, जब मेरे बिना टीम चुनी गई तो मैं मुस्कुरा रहा था। मैं पूरा साल 2 साल क्रिकेट खेला टीम के साथ तो..मैंने सोचा था कि यहां से टीम को आगे ले जाउंगा, ओलंपिक आएगा.. फिर टी-20 वर्ल्ड कप, मैं टीम को और आगे ले जाता चाहता था। आगे काफी चैलेंज आएगा लेकिन जो आप सोचते हो और सामने वाला क्या सोचता है, यह अलग  दो बातें होती है, लेकिन हां मैं काफी निराश था, क्योंकि आप दो साल से कोई भी सीरीज नहीं हारे हो और वर्ल्ड कप भी जीते हो, एशिया कप भी जीते, ऐसे में आप ये चाहते हैं कि इस टीम को और भी आगे ले जाएं, लेकिन यह सब आपके बस में नहीं है।

7. पांच साल से भारत के लिए नहीं खेला कोई मैच, अब इंग्लैंड में मचाया कोहराम, अकेले झटके 6 विकेट

काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से से बाहर चल रहे 27 साल के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने इंग्लैंड में अपनी फिरकी का जोरदार जादू दिखाया है। काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-1 में सरे की ओर से खेल रहे राहुल चाहर ने एसेक्स के खिलाफ पहली पारी में कातिलाना गेंदबाजी करते हुए अकेले 6 विकेट चटकाए। इस मुकाबले में सरे की पहली पारी सिर्फ 183 रन पर सिमटने के बाद राहुल ने अपनी टीम को मैच में बनाए रखने के लिए 22 ओवर में 4 मेडन फेंकते हुए 80 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

8. ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन, 110 रन पर पूरी टीम हो गई ढेर, इंग्लैंड ने कसा शिकंजा

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी बल्लेबाजों का बुरा हाल जारी है। लॉर्ड्स में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दूसरे दिन पाकिस्तान की टीम सिर्फ 110 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए थे, जिसकी वजह से उसे पहली पारी के आधार पर 180 रन की बढ़त मिल गई है। पाकिस्तान के 9 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाए। ओली रॉबिंसन ने 4 विकेट चटकाए तो जोफ्रा आर्चर ने 3 और जोश टंग ने 2 विकेट हासिल किए।

9. IND vs SL: ‘मैच हारने के लिए एक बेवकूफी काफी है’, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खत्म होते ही ऋषभ पंत पर भड़के आर अश्विन

पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत के खराब शॉट सिलेक्शन को लेकर नाराजगी जाहिर की है। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पंत ने 168 रन बनाए। पंत तेजी से रन बटोरने की कोशिश में हर बार खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “ऋषभ पंत मेरी उम्मीदों पर अब तक खरे नहीं उतरे हैं। मुझे बहुत अफसोस है। सोनल दिनुषा का स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा था। हालांकि, फर्क हाई-रिस्क विकल्प का है। जब गेम आपके हाथ में होता है, तो ये सब बातें होती हैं कि ऋषभ ऐसे ही खेलते हैं।’ लेकिन आपकी टीम को क्या चाहिए, उस हिसाब से खेलने की जरूरत होती है।”

আরো ताजा खबर

WCPL 2026: किरण नवगिरे, शिखा पांडे समेत ये भारतीय खिलाड़ी खेलेंगी विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग, देखें पूरी लिस्ट

WCPL 2026 (Image Credit- Twitter X) हाल में ही महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए चार टीमों ने अपने विदेशी खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। बता...

ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी एशियन गेम्स 2026 को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान में खिलाड़ियों...

‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

Sonal Dinusha (Image credit Twitter – X) Cheteshwar Pujara on Sonal Dinusha: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी...

28 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. SL vs IND सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद पुजारा ने दिनुशा की तुलना संगकारा और जयवर्धने से की पुजारा ने क्रिकइन्फो पर...