

1. IND vs NZ 2025: वनडे में संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को मिल सकता है मौका
भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी 2026 में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार संजू सैमसन नहीं बल्कि 27 साल के ईशान किशन ऋषभ पंत की जगह वनडे टीम में शामिल किए जा सकते हैं।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सीनियर चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए ऋषभ पंत को टीम से बाहर करने का फैसला किया है। उनकी जगह ईशान किशन को दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में चुना जा सकता है।
2. टेस्ट टीम के हेड कोच पद से हट सकते हैं गौतम गंभीर, BCCI ने VVS लक्ष्मण से किया संपर्क: रिपोर्ट्स
भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टेस्ट टीम के हेड कोच के तौर पर बड़ा बदलाव करने की योजना बना रहा है। कहा जा रहा है कि बोर्ड गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण को टेस्ट टीम का हेड कोच बनाना चाहता है। इसी सिलसिले में BCCI ने लक्ष्मण से अनौपचारिक बातचीत भी की है।
हालांकि, इस बदलाव का मतलब यह नहीं है कि गौतम गंभीर को पूरी तरह हटा दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, गंभीर वनडे और टी20 टीम के कोच बने रहेंगे। इससे साफ संकेत मिलता है कि BCCI अब “स्प्लिट कोचिंग मॉडल” अपनाने की सोच रहा है, जिसमें टेस्ट (रेड बॉल) और लिमिटेड ओवर (व्हाइट बॉल) क्रिकेट के लिए अलग-अलग कोच होंगे।
3. बाबर, रिजवान और शाहीन जैसे नामों को बाहर कर पाकिस्तान ने श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए नया स्क्वॉड चुना
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई बड़े और चौंकाने वाले फैसले लिए गए हैं। सबसे अहम बात यह है कि बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं होंगे। ये सभी खिलाड़ी इस समय ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में खेल रहे हैं, जिसके कारण उन्हें आराम दिया गया है।
श्रीलंका टी20I के लिए पाकिस्तान टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक
4. IND vs NZ 2026: ऋषभ पंत को ODI स्क्वॉड से किया जाएगा बाहर, ईशान किशन लेंगे जगह?
ताजा जानकारी के अनुसार, ऐसा कहा जा सकता है कि स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए भारत की वनडे इंटरनेशनल टीम से बाहर कर दिया जाएगा। यह सीरीज 11 जनवरी से शुरू होने वाली है, और खबरों के मुताबिक, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और हाल ही में हुई साउथ अफ्रीका सीरीज में टीम का हिस्सा रहने के बाद पंत इस टीम में शामिल नहीं होंगे।
5. IND W vs SL W 2025: शेफाली वर्मा ने हरमनप्रीत कौर, मिताली राज को पछाड़ा, बनाया अनोखा भारतीय रिकॉर्ड
शेफाली वर्मा को पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20आई में श्रीलंका वीमेन के खिलाफ 42 गेंदों पर 79 रन की नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भले ही न मिला हो, लेकिन उन्होंने एक अनोखी लिस्ट में टॉप किया।
शेफाली ने 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में मेजबान टीम को आसानी से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान, उन्होंने हरमनप्रीत कौर और मिताली राज जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर महिला टी20आई में भारत के लिए एक पूरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। टीम ने जो 115 रन बनाए, उनमें से 79 रन टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज के बल्ले से आए।
6. “अर्शदीप सिंह ही वह बॉलर हैं जिन्हें मैं सच में अपना आइडल मानता हूं”: वैभव अरोड़ा
कोई ऐसा बॉलर जिसे आप अपना आदर्श मानते हैं और जिससे सीखने की कोशिश करते हैं?
जब भी आप ऐसे खिलाड़ियों से बात करते हैं, तो आपको उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अगर कोई एक बॉलर है जिसे मैं सच में अपना आइडल मानता हूं, तो वह अर्शदीप सिंह है। हम बचपन से साथ खेले हैं और पंजाब कैंप में भी साथ रहे हैं। उसने जो कुछ हासिल किया है और वह इंटरनेशनल लेवल पर जैसा अच्छा परफॉर्म कर रहा है, उसे देखकर मुझे बहुत मोटिवेशन और प्रेरणा मिलती है।
7. भारत ने U19 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा की, आयुष म्हात्रे को बनाया गया कप्तान
बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया ने शनिवार को आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम की घोषणा की, जिसमें आयुष म्हात्रे को टूर्नामेंट के लिए कप्तान बनाया गया है। वर्ल्ड कप टीम के साथ-साथ, बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के आगामी अंडर-19 दौरे के लिए भी टीम का ऐलान किया, जो जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले ग्लोबल इवेंट से पहले अहम तैयारी का काम करेगा।
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), एरोन जॉर्ज (उप-कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार
अंडर-19 विश्व कप के लिए टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन
8. 2027 वर्ल्ड कप तक कहीं नहीं जाने वाले गौतम गंभीर: रिपोर्ट्स
भारतीय क्रिकेट टीम और गौतम गंभीर के लिए साल 2025 विवादों भर रहा है। हालांकि, इसी साल टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप 2025 में गुरू गंभीर की ही कोचिंग में जीत हासिल की। लेकिन टेस्ट मैचों में कुछ अहम हार की वजह से टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आलाचकों के निशाने पर रहे, और उन्हें टीम से हटाने की मांग करते हुए नजर आए।
इस बीच टीम इंडिया की टेस्ट टीम की कोचिंग में बदलाव को लेकर BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने भी बताया, “हमने ना तो ऑफिशिएन तौर पर और ना ही अनऑफिशिएल तौर पर वीवीएस लक्ष्मण से कोई बात की है। बीसीसीआई का गौतम गंभीर पर पूरा भरोसा है और इस बारे में कोई चर्चा नहीं की गई है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट में कब कौन-सा फैसला हो जाये, यह कोई नहीं कह सकता। किसे पता था कि उपकप्तान शुभमन गिल T20 वर्ल्ड कप से पहले वर्ल्ड कप टीम से ड्रॉप किया जा सकते हैं।”
T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर
T20 WC 2026: इन 3 खिलाड़ियों के बलबूते टूर्नामेंट जीत सकती है पाकिस्तान
T20 World Cup 2026: ये 4 तेज गेंदबाज बदल सकते हैं मैच का रुख
6 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

