
1) BGT के बाद टेस्ट को अलविदा कह सकते हैं रोहित शर्मा, रिपोर्ट में किया गया बड़ा दावा
एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के खत्म होते-होते क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अभी मेलबर्न में हैं और संभव है कि वे रोहित के साथ उनके भविष्य को लेकर बात करेंगे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अगर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने में नाकामयाब रहती है तो रोहित टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। फिलहाल यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
2) “जायसवाल ने रन लेने के लिए कहा लेकिन विराट ने…..”- स्टीव स्मिथ ने खोल दी कोहली-यशस्वी के रनआउट की पोल
यशस्वी जायसवाल के उस रनआउट को लेकर स्टीव स्मिथ ने कहा कि, ‘‘ऐसा लगा कि जायसवाल ने रन लेने के लिए कहा लेकिन विराट ने उन्हें वापस भेज दिया। मैंने इससे ज्यादा कुछ नहीं देखा।’’ कंगारू बल्लेबाज ने आगे कहा कि, ‘‘इस साझेदारी को तोड़ना जाहिर तौर पर हमारे लिए अच्छा रहा। इसके बाद हमें दो और विकेट मिलें। हमारे लिए आखिरी घंटा शानदार रहा। मुझे लगता है कि आज के दिन के संदर्भ में वह (रन आउट) एक बड़ी घटना थी।’’
3) BBL 2024-25: CSK के नाथन एलिस ने हवा में कूद कर पकड़ा अविश्वसनीय कैच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
27 दिसंबर को बिग बैश लीग 2024-25 का बेहतरीन मुकाबला एडिलेड स्ट्राइकर्स और होबार्ट हरिकेनस के बीच में खेला गया था। इस मुकाबले को होबार्ट हरिकेनस ने 11 रन से अपने नाम किया। इस मुकाबले में होबार्ट की टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि मैच के दौरान होबार्ट हरिकेनस के कप्तान नाथन एलिस ने कप्तान मैथ्यू शॉर्ट का अविश्वसनीय कैच पकड़ा। इस कैच की वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।
4) मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर लगातार दूसरे दिन हुई रनों की बारिश, 20 साल बाद हुआ ऐसा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेली। वहीं भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 और रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाए। भारत ने अपनी पारी में 5 विकेट गंवा दिए हैं और एक बार फिर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। वहीं मेलबर्न में जारी टेस्ट मैच में लगातार दूसरे दिन 300 से अधिक रन बने, जोकि 20 साल बाद हुआ है।
5) कॉर्बिन बॉश ने डेब्यू में कर दिया बड़ा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ 122 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान इतिहास रच दिया है। टेस्ट में डेब्यू मैच खेल रहे बॉश ने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 81 रन बनाए। उन्होंने नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी द्वारा सर्वोच्च स्कोर का 122 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। एडन मार्करम और कॉर्बिन बॉश की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 301 रनों का स्कोर खड़ा कर पाकिस्तान के खिलाफ 90 रनों की बढ़त ले ली है।
6) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर केरी ओ कीफ ने विराट कोहली से मांगी माफी, ऑन एयर कर दी थी बड़ी गलती
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मेलबर्न में अपनी हरकतों की वजह से काफी चर्चा में हैं। मैच के पहले दिन उन्होंने युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास को कंधे से धक्का दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट अंक भी दिया। हालांकि कोहली को मिली सजा से ऑस्ट्रेलियाई खुश नहीं थे और उनकी काफी आलोचना की और गलत शब्द भी कहे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर केरी ओ कीफ ने कोहली को अहंकारी कहा था, हालांकि उन्होंने अनुचित शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए माफी भी मांगी।
7) ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली को मिला केविन पीटरसन का साथ, कहा-उसके बिना गेम कितना बोरिंग हो जायेगा
विराट कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में काफी गलत चीजें चल रही हैं, जिसको लेकर इरफान पठान और अब केविन पीटरसन जैसे पूर्व क्रिकेटर कोहली के सपोर्ट में उतर गए हैं। केविन पीटरसन ने एक्स पर लिखा, ”विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में थिएटर बना रहे हैं। आगे बढ़ो। सोचिए शोमैन के बिना कितना बोरिंग होगा ये। और अपने करियर के दौरान उसने अपने रन से सब कुछ हासिल किया है। जो उसने हासिल किया है, उसके एक चौथाई में ही कई लोग अपने सफल इंटरनेशनल करियर को खत्म कर लेंगे।”
8) गॉड ऑफ़ क्रिकेट ने एक और उपलब्धि की अपने नाम, MCC ने सचिन तेंदुलकर को क्लब सदस्यता से किया सम्मानित
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने एक और अविश्वसनीय उपलब्धि अपने नाम की है। आज यानी 27 दिसंबर को एमसीसी ने बताया कि मास्टर ब्लास्टर ने क्लब की मानद सदस्यता स्वीकार कर ली है। बता दें की, सचिन तेंदुलकर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो गॉड ऑफ क्रिकेट को अपना आदर्श मानते हैं। अभी तक 1836 से कुल 86 लोग ऐसे हैं जिन्हें यह मेंबरशिप दी गई है और इसमें पांच भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है।
9) AB de Villiers का ये वायरल वीडियो जरूर देखना, Ashwin के लिए काफी कुछ बोला है
AB de Villiers ने अपने इंस्टा पर एक रील वीडियो शेयर की है, जिसमें वो Ravichandran Ashwin की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में AB de Villiers ने कहा कि- अश्विन का पूरा करियर काफी ज्यादा कमाल का रहा है, मैंने उनके लिए ट्वीट किया था और लिखा था कि अश्विन तुम एक दिग्गज खिलाड़ी हो। अश्विन के साथ मैंने अपनी जंग को काफी पसंद किया है, साथ ही इस स्पिन गेंदबाज के लिए काफी इज्जत भी है।
WPL 2026, MI W vs GG W: मुंबई इंडिंयस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया, हरमन ने खेली कप्तानी पारी
IND vs NZ: पहले वनडे मैच के बाद हर्षित राणा के फैन हुए आलोचक क्रिस श्रीकांत, तारीफ करते हुए कही ये बड़ी बात
IND vs NZ 2026: राजकोट में क्या हैं रोहित शर्मा के वनडे आंकड़े? जानें यहां
VHT 2025-26: दिल्ली को 76 रनों से हराकर विदर्भ ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट 

