Skip to main content

ताजा खबर

27 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X)

1. AUS vs IND: एडिलेड टेस्ट में कौन करेगा ओपनिंग, रोहित या राहुल, मैनेजमेंट को करनी पड़ रही माथापच्ची

टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा की एडिलेड टेस्ट में भारतीय टीम में वापसी होगी। वो दूसरे टेस्ट से पहले कैनबरा में 30 नवंबर से होने वाले अभ्यास मैच में खेलते हुए दिखेंगे। हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह खुद पारी का आगाज करते हैं या केएल राहुल से ओपनिंग कराते हैं। अगर शुभमन गिल दूसरे टेस्ट के लिए फिट नहीं होते हैं, तो उनकी जगह राहुल या रोहित में से कोई एक नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए नजर आ सकता है।

2. Shubman Gill: पिंक बॉल टेस्ट में गिल की होगी वापसी? चोट को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

एडिलेड में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है जो फैंस के मन में है। 16 नवंबर को WACA में मैच सिमुलेशन अभ्यास सत्र के दौरान गिल के उंगली में चोट लग गई थी। एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, गिल को चोट लगने के बाद मेडिकल विशेषज्ञ ने उन्हें 10 से 14 दिन आराम करने की सलाह दी थी। वह सप्ताह के आखिरी में अभ्यास मैच में नहीं खेल पाएंगे और फिलहाल दूसरे टेस्ट में भी उनका खेलना संदिग्ध है।

3. “विराट को छोड़कर कोई भी हाई-प्रोफाइल…”- मेगा ऑक्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर ने RCB की रणनीति पर उठाए सवाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक ऐसी आईपीएल फ्रेंचाइजी है, जिसकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। मेगा ऑक्शन के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ने आरसीबी की रणनीति पर सवाल खड़ा किया है। पूर्व क्रिकेटर ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, “एक चीज जो RCB कभी नहीं बदलना चाहती। वह है कि टीम में विराट को छोड़कर कोई भी हाई-प्रोफाइल भारतीय बल्लेबाज नहीं है। अक्सर आप ऑक्शन में किसी को नहीं खरीद पाते और यह समझ में आता है, लेकिन इस बार उनके पास चुनने के लिए 4 विकल्प थे। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ईशान किशन और उनके पास इनमें से किसी एक को खरीदने के लिए पैसे भी थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।”

4. AUS vs IND: BGT सीरीज में जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाने वालों पर पूर्व भारतीय कोच ने साधा निशाना

पर्थ टेस्ट मैच में भारत की जीत के बाद, सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह के बाॅलिंग एक्शन पर सवाल उठने के बाद, The Sydney Morning Herald के लिए लिखे अपने काॅलम में पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल ने कहा- फिर भी यह ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाजी प्रदर्शन था, जो अधिक चिंताजनक था। घातक जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारत के गेंदबाज अधिक तेज और अधिक खतरनाक दिख रहे थे। वैसे, बुमराह के एक्शन पर सवाल उठाने की बकवास को प्लीज बंद करें।

5. AUS vs IND: ‘वे बुमराह के बारे में बात नहीं करते, सारा ध्यान विराट कोहली, रोहित शर्मा पर था’ BGT सीरीज के बीच पूर्व इंग्लिश कप्तान

बीजीटी सीरीज को लेकर स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर बात करते हुए हुसैन ने कहा- उसके (जसप्रीत बुमराह) पास धीमी गेंद है, यॉर्कर है, बाउंसर है। मैं खेल से पहले सोच रहा था, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा था और मैं देख रहा था, कि सारा ध्यान कोहली पर था, और रोहित शर्मा वहां नहीं थे। यह शायद इसलिए था, क्योंकि वह एक गेंदबाज है। बड़ी सीरीज में बल्लेबाजों को अधिक हाइलाइट किया जाता है। वे बुमराह के बारे में बात नहीं करते, सारा ध्यान विराट कोहली, रोहित शर्मा पर था।

6. जमीन से जुड़े खिलाड़ी हैं Ishan Kishan, फैन्स के सामने नहीं दिखाते किसी तरह का एटीट्यूड

Ishan Kishan को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी टीम में वापसी के लिए लगातार कड़े प्रयास कर रहा है। तो दूसरी ओर ईशान जमीन से जुड़े खिलाड़ी हैं और अपने फैन्स को खूब प्यार देते हैं और इसका नजारा हाल ही में एक वीडियो में देखने को मिला है। इस वीडियो में मीडिया ने किया ईशान को स्पॉट, साथ ही वहां उनके फैन्स भी मौजूद थे। ईशान ने अपने एक भी फैन को नहीं किया निराश, सभी के साथ आराम से ली तस्वीरें।

7. Mohammed Shami अपने भाई को लेकर हुए भावुक, शेयर किया एक स्पेशल सोशल मीडिया पोस्ट

लंबे समय बाद Mohammed Shami क्रिकेट में वापसी कर चुके है, जहां पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी का मैच खेला था और अब वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं। इस बीच शमी ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो कुछ ही देर में फैन्स के बीच काफी ज्यादा ही वायरल हो गया। शमी ने इस तस्वीर के साथ अपने भाई के लिए काफी प्यारा कैप्शन भी लिखा है। शमी ने लिखा- SMAT में अपने भाई के साथ खेलना एक ऐसा क्षण है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।

8. राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के चलते बीच में ही थमा श्रीलंका ए का पाकिस्तान दौरा, पढ़ें बड़ी खबर

श्रीलंका ए का बचा हुआ पाकिस्तान दौरा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। बता दें कि यह फैसला देश की राजधानी इस्लामाबाद में चल रहे राजनीति विरोध प्रदर्शन के चलते लिया गया है। यह विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व कप्तान इमरान खान (Imran Khan) के समर्थकों द्वारा किए जा रहे हैं। श्रीलंका ए को रावलपिंडी क्रिकेट ग्राउंड, रावलपिंडी में 50 ओवर के दो क्रिकेट मैच खेलने थे, लेकिन अब इन मैचों को रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसके पीछे कारणा बताया कि इस्लामाबाद में “राजनीतिक गतिविधि” के कारण यह दौरा रद्द कर दिया गया है।

9. IPL 2025 ऑक्शन में बिका नहीं ये भारतीय खिलाड़ी, लेकिन अब लगा दिया सबसे तेज टी20 शतक

Syed Mushtaq Ali Trophy: गुजरात के विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल (Urvil Patel) टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 27 नवंबर बुधवार को इंदौर के एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड में त्रिपुरा के खिलाफ, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच में महज 28 गेंदों में शतक लगा दिया है।

10. इस वजह से GT ने किया था मोहम्मद शमी को रिलीज, हेड कोच आशीष नेहरा ने किया बड़ा खुलासा

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस (GT) ने अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को रिलीज करने का फैसला किया था। बता दें कि जियो सिनेमा के साथ एक चर्चा के दौरान आशीष नेहरा ने शमी के रिलीज को लेकर कहा- उन्होंने (मोहम्मद शमी) गुजरात टाइटंस और भारत के लिए जो कुछ किया है, मेरा मतलब है कि शमी हमारी रिटेंशन प्लानिंग का हिस्सा थे। लेकिन फिर आप देखते हैं कि रिटेंशन एक अलग प्रकार की चीज है। लेकिन जिस तरह की कीमत में वह गए, उसको देखते हुए हमनें आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया।

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...